सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग डर से पीछे हट जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है. इस वीडियो में एक चचा ऐसा खतरनाक खेल दिखाते नजर आ रहे हैं जिसे देखकर अच्छे अच्छों की हालत खराब हो गई. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं. सांप के साथ किया गया यह स्टंट जितना चौंकाने वाला है उतना ही जानलेवा भी माना जा रहा है.
कोबरा को मुंह से उठाने की खतरनाक कोशिश
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जहरीला कोबरा जमीन पर फन फैलाकर बैठा है. वहीं सामने चचा नीचे बैठकर उसे अपने मुंह से उठाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान कोबरा कई बार हमला करने की मुद्रा में भी आता है. लेकिन चचा बिना डरे लगातार आगे बढ़ते रहते हैं. आखिरकार वह सांप के सिर को अपने दोनों होठों के बीच दबा लेते हैं और उसे मुंह से उठाकर खड़े हो जाते हैं. यह नजारा इतना डरावना है कि देखने वाले भी सहम जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: खुशी-खुशी PNB में पैसे जमा करने गया था शख्स, फिर जो हुआ रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
वायरल होने की चाह में जान से खिलवाड़
इस वीडियो को देखकर लोग यही सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर कोई इतनी बड़ी जोखिम कैसे उठा सकता है. सांप जैसे जहरीले जीव के साथ ऐसा करना सीधे जान को खतरे में डालना है. जानकारों का मानना है कि वायरल होने की चाह में लोग अब हर हद पार करने को तैयार हैं. यह स्टंट देखने में भले ही मजेदार लगे लेकिन एक छोटी सी चूक जान भी ले सकती है. यही वजह है कि कई लोग इस वीडियो को बेहद खतरनाक बता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर जमकर आए कमेंट्स
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @aniteshsoniii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि अंकल तो पूरे प्रोफेशनल लग रहे हैं. वहीं दूसरे ने कहा कि यह सीधे मौत से खेलने जैसा है. मजेदार बात यह है कि एक यूजर ने तो चचा को इच्छाधारी नाग तक कह दिया. कुछ लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग इसे बेहद खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines