हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पैसे चुराकर भागा सांप, वीडियो देख लोट-पोट हुए यूजर्स, कमेंट्स पढ़कर और भी हंसी आएगी

Snake stealing cash money viral video : सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में सांप को घर में नोटों का बंडल चुराते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

विज्ञापन

Snake stealing cash money viral video : सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो अब सामने आया है। एक वायरल वीडियो में एक सांप को घर में नोटों का बंडल चुराते हुए देखा जा सकता है, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं से तूफान मच गया है। वीडियो को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

यह भी पढ़ें-मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर अचानक उड़ने लगी Bra, बेहद खास है मकसद

वीडियो के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट @lindaikejiblogofficial का दावा है कि यह अजीबो-गरीब घटना जिम्बाब्वे में हुई। इस पर कई लोगों ने हल्की-फुल्की और हास्यप्रद कमेंट किए हैं, वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने वीडियो पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया है कि यह एक चतुराई से रचा गया धोखा हो सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप एक घर के बाहर खुली हुई जगह से अंदर प्रवेश कर रहा है, इस बीच वहां एक युवक भी बैठा हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर आई बाढ़

सांप के वायरल वीडियो पर दर्शकों ने खूब प्रतिक्रियां दी हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘ तो देखो सांप हमारे पैसे चुरा रहा है। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सांप पैसे नहीं देते, निगल जाते हैं। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह सच में ध्यान भटकाने की कोई साजिश है। बहरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर हड़कंप मच गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola