हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: घर में ताला लगा छात्रा के साथ कमरे में थे गुरुजी, चीख सुन पड़ोसियों ने डंडों से उतारा भूत

Sitapur UP : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक छात्रा को घर में बंधक बनाने के बाद एक शिक्षक की जमकर पिटाई हुई है! शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Sitapur UP : उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्कूल में पढ़ाई के बाद एक शिक्षक एक छात्रा के साथ घर में मौजूद था। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। घर से अजीब तरह की आवाजें आ रही थीं। पड़ोसियों को कुछ समझ नहीं आया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सबके होश उड़ गए।

मामला सीता इंटर कालेज बृज मोहन लाल मेमोरियल इंटर कालेज महमूदाबाद का है। बताया गया कि शिक्षक संजय गुप्ता सीता इंटर कालेज का शिक्षक है। वह एक बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता था। उसने छात्रा को घर में बंधक बना लिया था। घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिक छात्रा को क्लास में फेल करने और पिटाई करने की धमकी दी थी।

शोर सुनकर पहुंच गए लोग

इतना ही नहीं, घर में शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा को लगा कि शिक्षक का इरादा ठीक नहीं है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया लेकिन इस पर शिक्षक भड़क गया और छात्रा की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद छात्रा ने शोर मचा दिया, जिसके बाद कई लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन

भीड़ ने कर दी पिटाई

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घर का ताला तोड़कर नाबालिक छात्रा को बचाया। इसके बाद लोगों ने मिलकर आरोपी टीचर की जमकर पिटाई की। पिटाई की वजह से शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें खून से लथपथ आरोपी टीचर को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : ‘अगली बार चाय पीना…’, भारत घूमने आया ब्रिटेन का इंफ्लुएंसर, भांग पीकर पहुंच गया अस्पताल!

विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची को छुड़ा लिया गया है और आरोपी को अस्पताल ले जाया गया था। वह शिक्षक है और कक्षा 6 की जिस छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। उसी छात्रा को अपने कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola