Viral Video : आंध्र प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ‘आज कुछ तूफानी करते हैं’ का स्लोगन तो आपने पढ़ा ही होगा लेकिन एक शख्स शराब के नशे में ‘तूफानी’ करने निकल पड़ा और काफी समय तक मौत से लिपटा रहा है। बताया जा रहा है कि सक ट्रक चालक नशे में धुत होकर लेटा था। तभी एक विशाल अजगर उसके पास पहुंचा और शरीर से लिपट गया।
मामला आंध्र प्रदेश के कुरनूल का बताया रहा है। बताया जा रहा है कि एक शख्स शराब के नशे में लेटा हुआ था, तभी उसके पास एक विशाल अजगर पहुंच गया। अजगर शख्स के शरीर से लिपट गया। नशे में धुत शख्स ने अजगर को दूर भगाने की कोशिश नहीं की बल्कि विक्ट्री साइन दिखाने लगा। वहीं जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उन्होंने शख्स को बचाने की कोशिश शुरू की।
लोगों ने बचाई जान
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स अजगर से ना तो डर रहा है और ना ही उससे दूर होने की कोशिश कर रहा है। जबकि वहां मौजूद अन्य लोग शख्स को आगाह कर रहे हैं और बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो स्थानीय लोगों ने शख्स की जान बचा ली और अजगर को दूर ले जाकर छोड़ दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि पीने के बाद शायद अजगर में उसे अपना दोस्त दिखाई दे रहा होगा। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि सांप भी पीने के लिए आया हो। एक अन्य ने लिखा कि अजगर को ज्यादा खतरा था, अच्छा हुआ आदमी ने काटा नहीं। एक ने लिखा कि अगली बार शराबी को देखते ही अजगर अपना रास्ता बदल लेगा।
यह भी पढ़ें : ओह भाई! चीनी लोगों के साथ अलग ही लेवल का धोखा, व्हेल देखने पहुंचे लोग रह गए दंग
एक अन्य ने लिखा कि एक पव्वा की कीमत तुम क्या जानो बाबू, अजगर से भी दोस्ती करवा देता है। एक ने लिखा कि अजगर कुछ ही देर में इन्हें निगल लेता। एक ने लिखा कि किस कदर आजकल लोग शराब के नशे में डूब चुके हैं। कोई शराब से खेलता है तो कोई दोस्ती करता है। एक ने लिखा कि सांप की जान को अधिक खतरा था, किसी को तो आगे आकर बचाना चाहिए था।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines