---विज्ञापन---

17 साल की युवती के पेट से निकला कुछ ऐसा, चौंके डाक्टर, 90 मिनट तक चला ऑपरेशन

Bizarre News : भारत की एक लड़की के पेट से करीब डेढ़ किलो बाल निकाले गए हैं। लड़की पेट में दर्द, उलटी जैसी परेशानी के बाद डॉक्टर के पास गई थी, जहां जांच के बाद डॉक्टरों को ये जानकरी मिली।

Bizarre News : दुनिया भर से एक से बढ़कर एक चौंकाने वाली खबरें सामने आती हैं। किसी इंसान के पेट में लोहा मिला तो किसी के पेट से नेलकटर निकाला गया। अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक लड़की के पेट से करीब से डेढ़ किलो बाल निकाले गए हैं। 17 साल की बच्ची एक बीमारी से पीड़ित है।

मामला पुडुचेरी से सामने आया है, यहां बच्ची पेट में तेज दर्द, जी मचलाने और उलटी जैसी समस्या से परेशान थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की तो हैरान करने वाली जानकारी पता चली। जांच में सामने आया कि लड़की के पेट में गेंद जैसी कोई चीज दिखाई दी।

---विज्ञापन---

जब डॉक्टरों ने इसकी जांच की तो पता चला कि ये एक बड़ा हेयरबॉल है। और लड़की ट्राइको बैजोर से पीड़ित है। जीईएम अस्पताल के डॉ. के. शशिकुमार के अनुसार, लड़की एक साल से भी अधिक वक्त से बाल निगल रही थी। डॉक्टरों द्वारा सर्जरी के जरिए निकाले गए बालों की गेंद की लंबाई 35 सेमी और वजन 1.5 किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें : खाकी से पहले कौन से रंग के कपड़े पहनते थे पुलिसवाले? जानें ऐसे सवालों के जवाब

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, 90 मिनट तक चली सर्जरी के जरिए पेट से बालों के गोले को निकाला गया। लड़की 12वीं में पढ़ाई करती है और स्कूल में अचानक तेज दर्द के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में पता चला कि वह ट्राइको बैजोर बीमारी से ग्रसित है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : ट्रांस महिला के निशाने पर इस देश के लोग, 73 के साथ कर चुकी है कांड!

---विज्ञापन---

क्या होता है ट्राइकोटिलोमेनिया ?

ट्राइकोटिलोमेनिया से पीड़ित शख्स अपने ही बालों को तोड़कर फेंकता रहता है। इससे ग्रसित व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचता है। 17 साल की इस लड़की को इस बीमारी का इतना प्रभाव हो चुका था कि वह बालों को तोड़ने के साथ ही उसे निगलने भी लगी थी। यह करीब एक साल से कर रही थी।

First published on: Sep 04, 2024 12:35 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola