ट्रांस महिला के निशाने पर इस देश के लोग, 73 के साथ कर चुकी है कांड!

Bizarre News :  थाईलैंड पहुंचे एक जापानी व्यक्ति ने शिकायत की कि एमी नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। ट्रांस महिला गिरफ्तार हो गई और इसके बाद पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Trans woman

Photo Source : Freepik

विज्ञापन

Bizarre News :  प्यार के इंतकाम की आपने तमाम कहानियां सुनी होंगी लेकिन एक ट्रांस महिला ने प्यार का बदला लेने के लिए एक अजीब स्क्रिप्ट लिख डाली। ट्रांस महिला 73 जापानी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुकी है। इस ट्रांस महिला के निशाने पर सिर्फ और सिर्फ जापानी लोग ही होते थे। इसके पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है।

जापान से थाईलैंड पहुंचने वाले लोगों को ट्रांसजेंडर महिला अपना निशाना बनाती थी। ये खुद को थाईलैंड की निवासी बताकर कहती थी कि उसका पासपोर्ट और पर्स गायब हो गया है। ऐसे में उसे अपने देश लौटने के लिए मदद की जरूरत है। इस तरह वह लोगों से मदद मांगती और उनसे बातचीत करके नजदीकी बढ़ाती थी।

विज्ञापन

हाल ही में थाईलैंड आए एक जापानी व्यक्ति ने शिकायत की कि एमी नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और 15 मिलियन बाट (करीब तीन करोड़ रुपये) की ठगी की है। अब जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। 36 वर्षीय व्यक्ति की एमी से जनवरी में थाईलैंड में मुलाकात हुई थी। एमी ने खुद को हांगकांग की पर्यटक बताया था और यह भी कहा था कि उसका पासपोर्ट और पर्स खो गया है।

इसके बाद एमी ने जापानी शख्स से होटल के किराए के लिए पैसे लिए और फोन नंबर शेयर किया। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। इतना ही नहीं, दोनों कई बार डेट पर गए और काफी पैसा खर्च किया लेकिन एमी ने पैसे वापस नहीं किए। 4 अगस्त को 49 साल की थाई ट्रांस महिला को गिरफ्तार किया गया जिसका नाम उथाई नान्ताखान है।

विज्ञापन

क्यों करती थी ऐसा?

उथाई नान्ताखान ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही वह एक जापानी लड़के से प्यार करती थी लेकिन उसने धोखा दिया था। पूछताछ में बताया गया कि वह अब तक 73 जापानी लोगों के साथ सात करोड़ से अधिक रुपये की ठगी कर चुकी है। उसका कहना था कि जबसे उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, तब से वह उसकी तरह जापानियों से ठगी कर रही है, जैसा उसने किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ