---विज्ञापन---

खाकी से पहले कौन से रंग के कपड़े पहनते थे पुलिसवाले? जानें ऐसे सवालों के जवाब

General Knowledge : क्या आपको पता है कि पुलिसवालों की वर्दी सफेद रंग से खाकी रंग की कब हुई? क्या आप जानते हैं कि पुलिसवालों के कंधे पर रस्सी क्यों होती है और इसका क्या काम होता है? आइये जानते हैं जवाब

---विज्ञापन---

General Knowledge : कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस विभाग लगभग हर जगह हैं। भारत में पुलिसवाले खाकी वर्दी में नजर आते हैं। क्या आपको पता है कि पुलिस वाले हमेशा खाकी वर्दी ही क्यों पहनते हैं? पुलिसवालों के कंधे पर रस्सी क्यों लगी होती है? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

भारत में पुलिस वालों की वर्दी खाकी कब हुई?
सन 1847 में अधिकारी के पद पर कार्यरत सर हैरी लैंसडेन ने सबसे पहले खाकी रंग की वर्दी पहनी थी।

---विज्ञापन---

क्या आपको पता है कि किस जानवर को गुलाबी रंग का पसीना आता है?
लगभग पूरे दिन पानी में रहने वाले दरियाई घोड़े के शरीर से कभी कभी गुलाबी रंग का पसीना निकलता है। इसे Blood Sweat या आम भाषा में Pink Sweat भी कहा जाता है।

खाकी से पहले कौन से रंग के कपड़े पहनते थे पुलिसवाले?
खाकी से पहले पुलिसवाले सफेद रंग की पोषक पहनते थे।

---विज्ञापन---

पुलिसवालों के कंधे पर लगी रस्सी का नाम क्या होता है?
पुलिस यूनिफॉर्म में लगी रस्सी को लैनयार्ड कहा जाता है।

पुलिसवालों के कंधे पर क्यों होती है रस्सी (लैनयार्ड)?
लैनयार्ड का एक हिस्सा पुलिसवालों की जेब जाता है, जिसमें सीटी बंधी होती है।

---विज्ञापन---

पुलिस की वर्दी खाकी क्यों होती है?
सफेद वर्दी जल्दी गंदी हो जाती थी, इसके बाद खाकी रंग तय किया गया। बताया जाता है कि चाय की पत्तियों के जरिए पुलिस की वर्दी को खाकी रंग में बदला गया।

क्या आप जानते हैं कि सबसे काम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है।

---विज्ञापन---

सबसे अधिक और सबसे कम जिले वाला राज्य कौन सा है?
यूपी में सबसे ज्यादा 75 जिले हैं तो गोवा में सबसे कम दो जिले हैं। यह देश का सबसे छोटा राज्य भी है।

First published on: Sep 03, 2024 02:21 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola