Funny Indian weddings: शादी का दिन सभी के लिए खास होता है। हर किसी का ध्यान सिर्फ और सिर्फ दूल्हे और दुल्हन पर होता है। जयमाला से लेकर फेरे तक ऐसी कई रस्में होती हैं जो दो परिवारों को और भी करीब लाती हैं। मगर कुछ ऐसी शादियां हैं जिन्हें देख अपने आप मुंह से निकल पड़ता है OMG ये शादी है या सर्कस… कहीं दुल्हन गिर जाती है तो कहीं दूल्हा होने वाली बीवी की जगह उसकी सहेली को जयमाला पहना देता है। आइए आज ऐसी ही कुछ अजीबो गरीब शादियों की वीडियो देख लेते हैं।
1. डांस करते-करते दुल्हन के ऊपर गिरा दूल्हा
आजकल ट्रेंड सा आ गया है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन की डांस परफॉर्मेंस होती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें कपल डांस कर रहे होते हैं कि दोनों का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो एक दूसरे के ऊपर गिर जाते हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी की जगह सास से कैसे हुआ प्यार? जो दामाद के साथ घर से हुई फरार
2. जयमाला डाल रहा था या मार रहा था
शादी में जयमाला का पल सबके लिए खास होता है, लेकिन दूल्हा और दुल्हन के लिए तो ये पल यादगार होता है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक दूल्हा दुल्हन को जयमाला पहनाने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन दुल्हन के दोस्त मजाक के मूड में होते हैं। दूल्हा इतना चिढ़ जाता है कि दुल्हन के गले में फेंक कर जयमाला डालता है कि वो गिर पड़ती है, ऐसा कौन करता है भाई।
3. दुल्हन की जगह सहेली को पहनाई वरमाला
वीडियो में एक ऐसा भी कपल है जिनकी जयमाला इतनी अजीब थी कि वो बुरी तरह ट्रोल हो गए। दरअसल दुल्हा दुल्हन को जयमाला पहनाने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन वो बचने की कोशिश करती है। दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और वो उसकी जगह उसकी सहेली को वरमाला पहना देता है।
4. धड़ाम से गिरी दुल्हन
ये जयमाला तो सबसे अजीब थी जिसमें दुल्हा बड़े से गुब्बारे के अंदर होता है और दुल्हन उसके ऊपर चढ़ रही होती है। उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो धड़ाम से गिर जाती है। उसने सोचा भी नहीं था कि यूनिक जयमाला का आइडिया उसी पर भारी पड़ जाएगा।
5. दुल्हन को उठाने के चक्कर में गिरा दुल्हा
वीडियो में एक और कपल की जयमाला हाइलाइट हुई जिसमें दूल्हा अपनी बीवी को गुस्से में आकर गोद में उठा लेता है और जाने लगता है। तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से गिर जाता है।
यह भी पढ़ें: पति की जगह प्रेमी की दीवानी-मुस्कान और शिवानी, क्या कॉमन-क्या अंतर?
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
1 day agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines