---विज्ञापन---

बेटी की जगह सास से कैसे हुआ प्यार? जो दामाद के साथ घर से हुई फरार

Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। शादी से पहले ही मां अपनी बेटी के होने वाले दूल्हे संग फरार हो गई। जानिए कैसे शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी...

---विज्ञापन---

Aligarh Saas Damad Love Story: अक्सर ऐसा होता है कि होने वाला पति अपनी होने वाली पत्नी के साथ घंटों बाते करते हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इसके विपरीत मामला सामने आया है जहां दामाद अपनी होने वाली सास के साथ 22-22 घंटे बात किया करता था। 4 महीने पहले बेटी का रिश्ता तय करने वाली मां अपने ही दामाद के प्यार में कैद हो गई और बिना कोई परवाह किए उसके साथ भाग गई। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, हर तरफ खुशी का माहौल था। किसे पता था कि बेटी की मां ही अपने होने वाले दामाद के साथ रफू चक्कर हो जाएगी। आइए जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई वहीं फरार महिला के पति ने क्या कहा?

रिश्ता बेटी का और इश्क मां लड़ा रही थी

अलीगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। सोशल मीडिया पर सास और दामाद की तस्वीर भी वायरल हो गई है। दरअसल 4 महीने पहले लड़की की शादी तय की और 16 अप्रैल को शादी होनी थी। जब से शादी तय हुई दामाद अपनी होने वाली बीवी से नहीं बल्कि अपनी सास से घंटों बातें किया करता था। उसके लिए महंगे गिफ्ट और फोन लाया। पहले बातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक और साहिल, जिसकी छिनी ‘मुस्कान’, बोली- मैं पति संग ही रहूंगी…

---विज्ञापन---

सास के साथ बंद कमरे में करता था बातें

जब भी होने वाला दामाद अपने ससुराल आता तो लड़की से नहीं बल्कि उसकी मां से यानी अपनी होने वाली सास के बातें करता था। वो बंद कमरे में घंटों बातें किया करते, किसी ने ये सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा। घर में बेटी की शादी की तैयारियों का माहौल था, सभी को लगा उसी सिलसिले में दोनों बातें करते होंगे। आसमान तो उस दिन फटा जब महिला अपने होने वाले दामाद के साथ 5 लाख के जेवरात और ढाई लाख कैश लेकर फरार हो गई।

लड़की के पिता को था शक

लड़की के पिता का कहना है कि उसका दामाद जब घर आता तो अपनी होने वाली सास से घंटों बातें किया करता था। साथ ही उसके लिए महंगे गिफ्ट भी लाता था। उसे शक तो हो रहा था, लेकिन लड़की की शादी नजदीक थी इसलिए चुप्पी साध रखी थी। लड़की का पिता बोला कि उसने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। दरअसल वो तीन महीने से बिजनेस के सिलसिले में बेंगलुरु में था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पति की जगह प्रेमी की दीवानी-मुस्कान और शिवानी, क्या कॉमन-क्या अंतर?

First published on: Apr 10, 2025 09:12 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola