पति की जगह प्रेमी की दीवानी-मुस्कान और शिवानी, क्या कॉमन-क्या अंतर?

मेरठ की मुस्कान रस्तोगी और बिजनौर की शिवानी दोनों ने अपने पति को मार डाला। आज हम दोनों के बीच के अंतर और समानताओं के बारे में जान लेते हैं।

Muskan Rastogi vs Shivani Case

Muskan Rastogi vs Shivani Case

विज्ञापन

Muskan Rastogi vs Shivani Case: बिजनौर की शिवानी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। दोनों का गुनाह एक ही है कि उन्होंने अपने ही हाथों अपने सुहाग को उजाड़ दिया। दरअसल शिवानी ने मुस्कान से ही प्रेरणा ले ऐसा अपराध किया जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। वैसे तो ऐसे कई सारे केस सामने आ चुके हैं, लेकिन आज हम शिवानी और मुस्कान में समानताएं और अंतर बताने वाले हैं। आइए जल्दी से जान लेते हैं।

मुस्कान और शिवानी में क्या समानताएं

1. नशे की दवा का किया इस्तेमाल

मुस्कान ने भी खाने में नशे की दवाई मिला सोते हुए सौरभ को मारा। उसी से प्रेरणा ले शिवानी ने भी दीपक के खाने में नशे की दवाई मिला उसे सोते-सोते ही मार डाला। न तो दीपक को और न ही सौरभ को ये पता चला कि उनके साथ क्या हो गया।

विज्ञापन

2. प्रेमी के लिए उजाड़ा सुहाग

मुस्कान और शिवानी में एक और कॉमन बात है कि उन्होंने अपने पति को प्रेमी के लिए मार डाला। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

3. दोनों रहते थे परिवार से अलग

मुस्कान अपने पति सौरभ के साथ रहती थी, लेकिन ससुराल वालों से अलग रहती थी। उसकी सौरभ के परिवार वालों से नहीं बनती थी। ऐसा ही शिवानी के साथ भी था जिसकी ससुराल वालों से लड़ाई रहती थी। वो भी किराए के मकान में रहती थी।

विज्ञापन

4. प्री प्लानिंग के साथ रास्ते से हटाए पति

ऐसा नहीं है कि मुस्कान और शिवानी ने लड़ाई कर और गुस्से में अपने पति को मार डाला। दोनों ने तो इसकी पहले से ही प्लानिंग बनाई हुई थी और पूरी तैयारी के साथ अपने पति को मारा, लेकिन उनकी काली करतूतों का खुलासा हो गया।

5. दोनों ने की थी लव मैरिज

जिस तरह मुस्कान ने सौरभ से लव मैरिज की थी उसी तरह शिवानी ने भी दीपक से लव मैरिज की थी। दोनों के ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे जिसकी बलि चढ़ गए सौरभ और दीपक।

विज्ञापन

मुस्कान और शिवानी में क्या अंतर

1. दोनों ने कैसे मारा पति को

मुस्कान ने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मारा और उसकी बॉडी के कई टुकड़े कर साहिल संग हिमाचल में घूमने चली गई। वहीं शिवानी ने अकेले ही अपने पति को मारा उसने और फिर मर्डर को हार्ट अटैक का नाम दिया।

2. शिवानी का मकसद मुस्कान से थोड़ा अलग

मुस्कान ने प्रेमी के लिए पति को मारा और शिवानी ने प्रेमी और नौकरी दोनों के लिए दीपक को मार डाला। हालांकि दोनों की ही इच्छा पूरी नहीं हुई और वो जेल की सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ