हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Paneer Bread Roll Recipe: किटी पार्टी में आए मेहमानों को सर्व करें लाजवाब पनीर ब्रेड रोल, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि। लेकिन क्या कभी आपने पनीर ब्रेड रोल का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लजीज और चटपटा होता है। ये नाश्ते या स्नैक के लिए एक हेल्दी डिश साबित हो सकती है। इसको आप हाउस पार्टी के दौरान स्टार्टर डिश के तौर पर बनाकर खिला सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पनीर ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – बप्पा का मुंह मीठा कराएं स्वादिष्ट और लाजवाब बेसन लड्डू से, जानें रेसिपी

पनीर ब्रेड रोल बनाने की सामग्री-
-ब्रेड 6 पीस
-पनीर 1 कप
-अदरक और लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
-चीज 4 क्यूब
-लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच
-जीरा पाउडर 1/4 चम्मच
-गर्म मसाला 1/4 चम्मच
-टोमेटो सॉस 2 चम्मच
-आमचूर पाउडर 1/4 चम्मच
-धनिया पत्ती
-नमक स्वादानुसार
-तेल 2-3 चम्मच

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दिन की हेल्दी शुरूआत करें हाई प्रोटीन से भरे चटपटे मूंग स्प्राउट्स कबाब, जानें रेसिपी

पनीर ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा बटर डालकर पिघलाएं।
फिर आप इसमें कटी प्याज डालकर हल्का सा भून लें।
इसके बाद आप इसमें पनीर, चीज और ब्रेड को छोड़कर सारी चीजें डालें और अच्छे से मिला दें।
फिर आप इसमें पनीर और चीज डालें और गैस को बंद कर दें।
इसके बाद आप ब्रेड के किनारे को काटकर अलग कर दें।
फिर आप ब्रेड को बेलन की सहायता से लंबा और पतला बेल लें।
इसके बाद आप इस पर थोड़ी सी हरी चटनी डालकर अच्छे से फैला दें।
फिर आप इसके ऊपर पनीर के मिक्चर को थोड़ा सा लेकर लंबाई में रख दें।
इसके बाद आप इसका रोल बनाकर पानी की मदद से बंद कर दें।
फिर आप एक पैन पर हल्का तेल डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इस पर ब्रेड रोल को रखकर मध्यम आंच पर थोड़ी देर पका लें।
फिर आप ब्रश की मदद से से ब्रेड पर थोड़ा सा तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
अब आपका टेस्टी पनीर ब्रेड रोल बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको चटनी या सॉस के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola