Moong Sprouts Kabab Recipe: दिन की हेल्दी शुरूआत करें हाई प्रोटीन से भरे चटपटे मूंग स्प्राउट्स कबाब, जानें रेसिपी

मूंग स्प्राउट्स कबाब

नई दिल्ली: मूंग स्प्राउट्स प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इसलिए इनको लोग आमतौर पर नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मूंग स्प्राउट्स की मदद से कबाब बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मूंग स्प्राउट्स कबाब बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस हेल्दी डिश को केवल 2 चम्मच तेल, अंकुरित मूंग, सब्जियां, मसाले और बेसन की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है। इसको आप एयर फ्रायर या ओवन में भी कुछ ही मिनटों में बेक सकते हैं। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये दिन की शुरूआत के लिए एक बेहतरीन डिश है। ये स्वाद में बहुत टेस्टी और चटपटी लगती है, तो चलिए जानते हैं मूंग स्प्राउट्स कबाब बनाने की रेसिपी-

मूंग स्प्राउट्स कबाब बनाने की सामग्री-
-मूंग 200 ग्राम अंकुरित उबले
-हरी मिर्च 1 मध्यम
-चाट मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
-जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
-काला नमक आवश्यकता अनुसार
-प्याज 1
-टमाटर 1
-बेसन 100 ग्राम (बेसन)
-धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच
-वनस्पति तेल 2 बड़े चम्मच

मूंग स्प्राउट्स कबाब बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, खीरा और हरी मिर्च को धोकर काट लें।
फिर आप एक बाउल में बेसन, नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसमें उबली हुई अंकुरित मूंग डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को कुछ एक साथ हल्के से मैश कर लें।
इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार 2-4 टेबल स्पून पानी डालें और आटे की तरह गूंथ लें।
फिर आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप तैयार आटे के छोटे-छोटे कबाब बनाकर रख लें।
फिर आप इसको गर्म तेल में डालकर सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपके हेल्दी मूंग स्प्राउट्स कबाब बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको पुदीने की चटनी या केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ