Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई। इस बीच सीमा हैदर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको खूब देखा जा रहा है। जिसमें सीमा भारत से आने से पहले सचिन के बारे में बता रही है।
सहेलियों ने पूछा सचिन में क्या दिखा
दरअसल, सीमा और सचिन की लव स्टोरी पबजी गेम पर शुरू हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई थी, जिसके बाद सीमा पाकिस्तान से भारत आई। खास बात यह है कि सचिन के बारे में सीमा ने अपनी सहेलियों को भी बताया था। जब सहेलियों ने सचिन की फोटो देखी तो उन्होंने सीमा से पूछा था कि ‘इस पतलू से में तुम्हें क्या दिखा, ये तो बच्चा सा दिखता है’
सहेलियों के सवाल का जवाब देते हुए सीमा ने कहा ‘अगर मेरी नजर से देखेंगे तो यहां सचिन सबसे सुंदर है, क्योंकि प्यार की नजर होती ही ऐसी है। तुम लोगों को जो भी लगता हो लेकिन सचिन को मेरी नजर से देखों ‘ जिसके बाद से ही सीमा हैदर का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वहीं सीमा हैदर का यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘प्यार की कोई उम्र नहीं होती’ जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘सीमा हमें पता है प्यार अंधा है’। इसके अलावा भी दूसरे यूजर्स लगातार सीमा के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई है। जहां वह नोएडा में सचिन मीना के साथ रह रही है। सीमा और सचिन ने शादी भी कर ली है। लेकिन सीमा के पाकिस्तानी एजेंट होने की भी जमकर चर्चा चल रही है। यूपी एटीएस ने उससे पूछताछ भी की थी। जिससे उसका मामला चर्चा में बना हुआ है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines