Saudi Arabian Couple Gone Viral: अक्सर हम सोशल मीडिया पर कई अतरंगी तस्वीरें देखते हैं, लेकिन कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं, जो हमें अलग ढंग से सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसी ही एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें दो सऊदी अरेबियन कपल अपनी शादी के कारण चर्चा में है। अब आप सोच रहे होंगे कि शादी में ऐसा क्या खास था कि वो चर्चा में थे। इसका कारण ये हैं कि उन्होंने अपनी शादी लाल सागर के अंदर पानी में की है। इनकी शादी की फोटो वायरल हो रही है।
कई मीडिया रिपोर्ट में इस शादी को लेकर खबरें सामने आई हैं। बता दें कि ये कपल डाइवर्स हैं और अपनी शादी को अनोखे ढंग से करना चाहते थे। लोग अपने प्यार को साबित करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, कोई महंगे गिफ्ट देता है तो कोई अपनी शादी को खास बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग करता है, मगर इस कपल ने एक अनोखा तरीका चुना है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्यों चर्चा में रही शादी?
वैसे हमने कई तरह की शादियों के बारे में सुना है, जिसमें डेस्टिनेशन वेडिंग और माउंटेन टॉप वेडिंग जैसी ऑप्शन हैं, लेकिन सऊदी अरब के कपल ने एक नए तरीके से शादी की है। हसन अबू अल-ओला और यास्मीन दफ्तारदार ने हाल ही में लाल सागर के पानी के नीचे शादी की।
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि इस अनोखी शादी में कपल के करीबी साथी डाइवर्स ने भी हिस्सा लिया। इस शादी को लोकल डाइवर्स के एक ग्रुप सऊदी डाइवर्स ने आयोजित किया, जिसका नेतृत्व कैप्टन फैसल फ्लेम्बन कर रहे थे।
यह भी पढ़ें – Fact Check: क्या लॉरेंस बिश्नोई को सलमान खान ने दी धमकी? जानिए वायरल वीडियो का सच
कपल को मिला कमाल का अनुभव
अबू ओला ने गल्फ न्यूज के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, ‘हमारे तैयार होने के बाद, कैप्टन फैसल और टीम ने हमें बताया कि उन्होंने हमारी शादी का जश्न वहीं समुद्र के नीचे मनाने की योजना बनाई थी। यह एक खूबसूरत और अविस्मरणीय अनुभव था।’
अपनी शादी के खास दिन पर दूल्हे हसन अबू अल-ओला ने काले रंग का टक्सीडो पहना था, जबकि दुल्हन यास्मीन दफ्तारदार ने सफेद गाउन पहना था।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines