नई दिल्ली: समोसा एक बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है। इसको लोग शाम के स्नैक में खूब चाब से खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको समोसे की कई वैराइटीज आसानी से मिल जाती हैं जैसे- आलू समोसा, प्याज समोसा, चॉकलेट समोसा या मिक्स वेज समोसा आदि। लेकिन क्या कभी आपने नूडल्स समोसा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए नूडल्स समोसा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटा और क्रिस्पी होता है। अगर आप चाइनीज लवर हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसको आप शाम की हल्की भूख के दौरान फटाफट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं नूडल्स समोसा बनाने की रेसिपी।
नूडल्स समोसा बनाने की सामग्री-
-मैदा 300 ग्राम
-नूडल्स 1 कप
-अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच
-स्वादानुसार नमक
-आवश्यकतानुसार तेल
-पानी 2 कप
-अदरक 1/2 छोटा चम्मच
-लहसुन 1/2 छोटा चम्मच
-गाजर 2 बड़े चम्मच
-पत्ता गोभी 1/4 कप
-बीन्स 2 चम्मच
-शिमला मिर्च 1 चम्मच
-रेड चिली सॉस 1 छोटा चम्मच
-सोया सॉस 2 बड़े चम्मच
-हरा प्याज बारीक कटा 2 बड़े चम्मच
-कॉर्नस्टार्च 1 छोटा चम्मच
नूडल्स समोसा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में नूडल्स को उबाल लें।
फिर आप सारी सब्जियों को धोकर बारीक और लंबा-लंबा काट लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें अदरक, लहसुन और चुटकी भर नमक डालें और सॉते करें।
इसके बाद आप इसमें सारी कटी सब्जियां डाले।
फिर आप इसमें रेड चिली सॉस और सोया सॉस डालें और मिला लें।
इसके बाद आप इसमें हरा प्याज डालकर मीडियम आंच पर करीब 5 मिनट तक भून लें।
फिर आप इसमें कॉर्नस्टार्च डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें नूडल्स डालें और मिलाकर करीब 3-4 मिनट तक पकाएं।
फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक, थोड़ा-सा तेल और पानी डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
फिर आप इस तैयार आटे को ढककर करीब 30 मिनट तक रखें।
इसके बाद आप इस आटे की लोइयां बनाकर पूरी की शेप में लें।
फिर आप इन पूरियों को लेकर किनारे से थोड़े पानी के सहायता से पॉकेट बना लें।
इसके बाद आप इन पॉकेट्स में तैयार नूडल्स की स्टफिंग करके किनारों को अच्छी तरह से कवर कर दें।
फिर आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें तैयार समोसे डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपके टेस्टी और क्रिस्पी नूडल्स समोसा बनकर तैयार हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines