---विज्ञापन---

Sapna Choudhary 2022: सपना चौधरी के इन 5 गानों ने देशभर में खूब मचाई धूम, फैन्स ने पूरे साल साल किया हरियाणवी सॉन्ग को एंजॉए

Sapna Choudhary: 2023 की शुरुआत होने जा रही है। 2022 के कुछ अंतिम दिन चल रहे हैं। मात्र एक हफ्ते बाद नया साल शुरू हो जाएगा। हालांकि, 2022 में क्या कुछ हुआ, उसपर भी एक नजर मारनी चाहिए। हमें याद होना चाहिए किनके गानों व डांस से हमारा 2022 यादगार रहा। खासतौर पर म्यूजिक के […]

Sapna Choudhary: 2023 की शुरुआत होने जा रही है। 2022 के कुछ अंतिम दिन चल रहे हैं। मात्र एक हफ्ते बाद नया साल शुरू हो जाएगा। हालांकि, 2022 में क्या कुछ हुआ, उसपर भी एक नजर मारनी चाहिए। हमें याद होना चाहिए किनके गानों व डांस से हमारा 2022 यादगार रहा। खासतौर पर म्यूजिक के दीवानों को तो याद रखना ही चाहिए कि वे किस गाने या किसके डांस से एंटरटेन होते थे। इंटरेनट की दुनिया में क्या बुर्जुगों में भी फेमस सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। इनका शो हो तो बूढ़ा व्यक्ति भी स्टेज पर चढ़कर डांस करने लग जाता है। ऐसे ही इनके 2022 में आए सभी गाने इतने फेमस नहीं हुए।

शादियां हो या कोई अवसर सपना के गानों ने खूब मचाई रखी। देहात हो या शहर सभी ने सपना के गाने पर एंजॉए किया। बता दें कि इन दिनों भाभियों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इसमें समानता सिर्फ इतनी है कि वे जिन गानों पर ठुमके लगाकर युवाओं का दिल जीतती हैं, उनमें अधिकतर सपना चौधरी के ही होते हैं।

---विज्ञापन---

2022 Sapna Choudhary Trending Songs:

Pani Chhalke

सपना चौधरी के बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में आमतौर पर हरियाणा में हजारों प्रशंसकों की भीड़ देखी जाती है। उनकी लोकप्रियता बच्चों में भी है।

---विज्ञापन---

Lapete

---विज्ञापन---

आए दिन भाभियों के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। वे सपना चौधरी के ही गानों पर डांस कर रही होती हैं। वे सभी सपना जैसा डांस करनी की कोशिश करते हुए सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।

---विज्ञापन---

Kaamini

2022 में सपना चौधरी के तमाम गाने आए, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब वीडियो शेयर की, जो इंटरनेट पर छाई रहीं। चाहे घर पर पोछा लगाना ही हो।

---विज्ञापन---

Hichki

---विज्ञापन---

सपना चौधरी एक फेमस डांसर हैं। वे हरियाणा गानों पर डांस करने को लेकर जानी जाती हैं। चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की पहचान कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। वे पिछले कई सालों से लोगों का दिल जीत रही हैं।

---विज्ञापन---

Son Ki Tagdi

सपना के डांस के दीवाने केवल हरियाणा में ही नहीं हैं बल्कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, बिहार में भी उनको खूब पसंद किया जाता है। सपना के गानों पर भाभी खूब डांस करती हैं। वहीं बहुएं भी खूब वीडियो बनाती हैं। इस साल भी सपना के एक के बाद एक आए गाने हर फंक्शन में छाए रहे।

---विज्ञापन---

सपना चौधरी जैसा डांस हो और गाना भी हरियाणवी हो तो डांस करने का मजा और अधिक बढ़ जाता है। सपना पिछले काफी सालों से लोगों के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। आने वाले सालों में भी उनके खूब गाने आएंगे और चाहने वाले ऐसे ही अपना प्यार बरसाते रहेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 24, 2022 02:05 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola