Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Sapna Chaudhary: पटियाला सूट पहन सिर पर ओढ़ चुनरिया सपना चौधरी ‘गोरी नाचे’ पर खूब नांची, ठुमकों से धड़क उठा दिल

Sapna Choudhary Dance Video: बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में आमतौर पर हरियाणा में हजारों प्रशंसकों का जमावड़ा देखने को मिलता है। हम अक्सर उनके फैंस को दीवाना होते देख पाते हैं। देखने में आता है जब कई बार शो […]

Author
Edited By : Nitin Arora Updated: Aug 20, 2022 18:41

Sapna Choudhary Dance Video: बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में आमतौर पर हरियाणा में हजारों प्रशंसकों का जमावड़ा देखने को मिलता है। हम अक्सर उनके फैंस को दीवाना होते देख पाते हैं। देखने में आता है जब कई बार शो के दौरान बुजुर्ग आदमी भी दर्शकों में नाचने लगता है। सपना मंच पर नाच रही होती है और उनके डांस का हर कोई आनंद ले रहा होता है।

सपना ने हाल ही में अपने लाखों इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने हिट हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के गाने ‘गोरी नाचे रे नागोरी नाच’ का आधिकारिक वीडियो छह साल पहले जारी किया गया था, लेकिन यह गाना उनके प्रशंसकों द्वारा आज भी पसंद किया जाता है। इसे YouTube पर 45 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

---विज्ञापन---

अपनी नई रील में, हरियाणवी रानी को एक सुंदर बहुरंगी पटियाला सूट और जूती पहने देखा जा सकता है। सपना खुद गोरी नाच के बोल गा रही है और जबरदस्त डांस करती नजर आती हैं।

वह अपने सिर पर दुपट्टा करे हुए है। उनको ठुमकों लगाते देख उनका हर एक फैन घायल हो जाता है। हमेशा की तरह, नेटिजन्स ने उनके वीडियो को खूब पसंद किया। इसको लाखों व्यू और लाइक मिले हैं।

First published on: Aug 20, 2022 06:41 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.