Russian YouTuber Harassed While Vlogging in Delhi: हमारे भारत की ऐसी संस्कृति है कि विदेश से आने वाले लोगों को अतिथि की तरह माना जाता है। लेकिन यहां पर कुछ ऐसे लोग भी जो भारत की संस्कृति को धूमिल करने में लगे हैं। दरअसल, दिल्ली में लाइव व्लॉगिंग कर रही एक यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दिल्ली की ‘सरोजिनी नगर मार्केट’ में रशियन यूट्यूबर घूम रही थी। यहां पर एक शख्स जबरदस्ती उससे दोस्ती करने का दबाव डालता है कि मेरी दोस्त बना जाओ, मैं इंडियन लड़कियों से ऊब चुका हूं। आप बहुत सेक्सी हो। शख्स की इस तरह की बातों से लड़की असहज महसूस करती है और उससे दोस्ती करने से मना कर देती है। युवक की इस हरकत के लिए यूजर्स ने उसकी जमकर आलोचना की।
दिल्ली में घूम रही विदेशी टूरिस्ट से शख्स ने की छेड़छाड़
यूट्यूबर ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टग्राम पेज पर पोस्ट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि रशियन लड़की सरोजिनी नगर मार्केट में लाइव व्लॉग बना रही है। इसी दौरान एक शख्स आकर उससे कहता है कि मैं आपका चैनल काफी देखता हूं। इस पर लड़की धन्यवाद करती है और आगे बढ़ जाती है। लेकिन वो शख्स लड़की का पीछा नहीं छोड़ता है। इतने में वो कहता है कि क्या आप मेरी दोस्त बनोगी, लड़की ने कहा कि मैं आपको नहीं जानती हूं और मना कर देती है।
इंडियन लड़कियों से ऊब चुका हूं मेरी दोस्त बन जाओ
इसके बाद आप आगे वीडियो में सुन सकते हैं कि शख्स कहता है कि मेरा सपना है कि रशियन लड़की को दोस्त बनाऊं क्योंकि अब मैं इंडियन लड़कियों से ऊब चुका हूं। इसके आगे वह कहता है कि आप बहुत सेक्सी हो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स लड़की पर लगातार दबाव डालता है कि मेरी दोस्त बन जाओ।
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट कर शख्स को खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि इसलिए मुझे खुद को इंडियन कहने में शर्म आती है। वहीं दूसरे शख्स ने कमेंट किया कि मैं सब की तरफ से माफी मांगता हूं। सब एक जैसे नहीं होते हैं। इस तरह के लोग दुनिया के हर कोने में हैं। इसके साथ ही तीसरे यूजर ने लिखा कि सोशल मीडिया ने इनका माइंडसेट बदल दिया है।
ये भी पढ़िए: Watch Video: हो जाता जानलेवा हादसा, जिम में उठा रहा था शख्स हैवी वेट, अचानक बिगड़ा बैलेंस और जमीन पर गिरा धड़ाम
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines