RUSSIAN influencer Alena Agafonova : रूस की एक महिला को एक मूर्ति के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया है। महिला को पहले गिरफ्तार किया गया और अब उसे जेल भी भेज दिया गया है। महिला अपने गुनाह के लिए माफी मांगती रही लेकिन उसे कोई माफी नहीं मिली। महिला को एक मूर्ति के साथ मजाक करना और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर करना भारी पड़ गया है। बताया गया कि इस महिला को अब व्लादिमीर पुतिन की कुख्यात गुलाग जेल भेजा जाएगा ।
23 साल की अलीना अगाफोनोवा ने पिछले साल ‘द मदरलैंड कॉल्स’ की प्रसिद्ध प्रतिमा के पास खड़ी होकर रील बनवाई थी। रील बनाते वक्त अलीना ने मूर्ति के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। वीडियो वायरल हुआ तो इसके खिलाफ मुकदमा चलाया गया और कोर्ट ने इसे सजा दी है। यह स्मारक तलवार लहराती हुई एक महिला की है जो 279 फीट ऊंची है। इस प्रतिमा को “स्टेलिनग्राद की लड़ाई के नायकों” की याद में बनवाया गया गया था।
रूस की प्रसिद्द और प्रभावशाली इंस्टाग्राम यूजर और ब्लॉगर अलीना अगाफोनोवा वीडियो में मूर्ति के ब्रेस्ट पर “गुदगुदी” करती हुई दिखाई देती है। यह वीडियो उन्होंने मजाक -मजाक में बनाया था लेकिन अब ये मजाक उन पर भारी पड़ गया है। सजा के दौरान दो साल के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जबकि भविष्य की कमाई का 10 प्रतिशत राज्य को जुर्माने के तौर पर देना है।
इतना ही नहीं कोर्ट ने अलीना अगाफोनोवा को रूस की कुख्यात गुलाग जेल भेजा जाएगा, जहां उसे 10 महीने की कड़ी मेहनत का दंड भुगतना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद अलीना अगाफोनोवा फूट-फूट कर रोती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है, अब कोई इस तरह की मूर्खता ना करें ।
यह भी पढ़ें : गजब! लड़की ने चालाकी से बचाई 15 महीने की बच्ची की जान, वायरल वीडियो आपने देखा क्या?
बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद जब प्रशासन एक्टिव हुआ तो अलीना कुछ दिन के लिए श्रीलंका चली गई थी लेकिन कुछ दिन बाद जैसे ही वह वापस लौटी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया। सम्मानित और प्रसिद्द मूर्ति के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में इस फेमस ब्लॉगर को अब 10 महीने जेल में रहना होगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines