279 फीट ऊंची मूर्ती के साथ महिला ने की 'गंदी हरकत', मिली ऐसे सजा सुनते ही आंखों में आ गये आंसू

RUSSIAN influencer Alena Agafonova : 23 साल की अलीना अगाफोनोवा नाम की फेमस ब्लॉगर को कुख्यात गुलाग जेल भेजा जाएगा। इस जेल में इस ब्लॉगर को 10 महीने की कड़ी सजा काटनी होगी। इस महिला ब्लॉगर ने मजाक मजाक में एक मूर्ति के साथ छेड़खानी की थी।

Alina Agafonova

Alina Agafonova

RUSSIAN influencer Alena Agafonova :  रूस की एक महिला को एक मूर्ति के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया है। महिला को पहले गिरफ्तार किया गया और अब उसे जेल भी भेज दिया गया है। महिला अपने गुनाह के लिए माफी मांगती रही लेकिन उसे कोई माफी नहीं मिली। महिला को एक मूर्ति के साथ मजाक करना और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर करना भारी पड़ गया है। बताया गया कि इस महिला को अब व्लादिमीर पुतिन की कुख्यात गुलाग जेल भेजा जाएगा ।

23 साल की अलीना अगाफोनोवा ने पिछले साल ‘द मदरलैंड कॉल्स’ की प्रसिद्ध प्रतिमा के पास खड़ी होकर रील बनवाई थी। रील बनाते वक्त अलीना ने मूर्ति के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। वीडियो वायरल हुआ तो इसके खिलाफ मुकदमा चलाया गया और कोर्ट ने इसे सजा दी है। यह स्मारक तलवार लहराती हुई एक महिला की है जो 279 फीट ऊंची है। इस प्रतिमा को “स्टेलिनग्राद की लड़ाई के नायकों” की याद में बनवाया गया गया था।

रूस की प्रसिद्द और प्रभावशाली इंस्टाग्राम यूजर और ब्लॉगर अलीना अगाफोनोवा वीडियो में मूर्ति के  ब्रेस्ट पर “गुदगुदी” करती हुई दिखाई देती है। यह वीडियो उन्होंने मजाक -मजाक में बनाया था लेकिन अब ये मजाक उन पर भारी पड़ गया है। सजा के दौरान दो साल के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जबकि भविष्य की कमाई का 10 प्रतिशत राज्य को जुर्माने के  तौर पर देना है।

इतना ही नहीं कोर्ट ने अलीना अगाफोनोवा को रूस की कुख्यात गुलाग जेल भेजा जाएगा, जहां उसे 10 महीने की कड़ी मेहनत का दंड भुगतना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद अलीना अगाफोनोवा फूट-फूट कर रोती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है, अब कोई इस तरह की मूर्खता ना करें ।

बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद जब प्रशासन एक्टिव हुआ तो अलीना कुछ दिन के लिए श्रीलंका चली गई थी लेकिन कुछ दिन बाद जैसे ही वह वापस लौटी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया। सम्मानित और प्रसिद्द मूर्ति के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में इस फेमस ब्लॉगर को अब 10 महीने जेल में रहना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ