नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। इंग्लैंड में खेले जा रहे रॉयल वनडे कप में ससेक्स टीम की ओर से कप्तानी कर रहे चेतेश्वर पुजारा ने मंगलवार को ममिडलसेक्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।
अभी पढ़ें – One Day World Cup 2023: वेस्टइंडीज की वनडे वर्ल्ड कप उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह
पुजारा ने महज 75 गेंदों में सेंचुरी ठोक डाली। खास बात यह है कि पुजारा की इस टूर्नामेंट में ये तीसरी सेंचुरी है। इस तरह उन्होंने रॉयल वनडे कप में लगातार शतकों की हैट्रिक जमाकर सुर्खियां बटोर लीं। एक से एक लाजवाब शॉट, कदमों का इस्तेमाल और खूबसूरत स्ट्रोक लगाकर पुजारा ने 90 गेंदों में कुल 132 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 20 चौके और 2 छक्के ठोक 146 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन कूटे।
ससेक्स के लिए सबसे बेहतरीन खिलाड़ी
पुजारा ससेक्स के लिए अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। उन्होंने काउंटी क्रिकेट फर्स्ट क्लास मैचों में तीन दोहरे शतक लगाए थे। जबकि दो शतक भी लगाए थे। अब उन्होंने वनडे में तीन शतक जमाकर रनों का ऐसा पहाड़ बनाया है, जिसे तोड़ना अच्छे-अच्छों की दूर की कौड़ी साबित होगी। वे अब तक रॉयल वनडे (लिस्ट ए) के 8 मैचों में 614 रन बना चुके हैं।
अभी पढ़ें – Lausanne Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने फैंस को दी अच्छी खबर, बोले- लुसाने में मिलते हैं
टॉम अल्सोप ने ठोके 189 रन
पुजारा के साथ ही ससेक्स के ओपनर टॉम अल्सोप ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 155 गेंदों में 19 चौके और 5 छक्के ठोक 189 रन बनाए। ससेक्स ने दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारी से 50 ओवर में कुल 400 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
42 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines