यहां बिना किसी स्टाफ के चलता है पूरा रेस्टोरेंट, फूड ब्लॉगर का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सीयोल के एक अनोखे रेस्टोरेंट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फूड ब्लॉगर ने वीडियो के जरिए इस रेस्टोरेंट की खासियत बताई।

image (83)
विज्ञापन

Viral Video: आपने दुनिया के कई खास रेस्टोरेंट के बारे में पढ़ा होगा ,लेकिन आज हम आपको एक खास रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे है। सीयोल में एक ऐसा अनोखा रेस्टोरेंट है, जहां एक रेस्टोरेंट ने बिना स्टाफ के ग्राहकों को भोजन परोसने तरीका अपनाया है। फूड व्लॉगर लिली हुइन्ह ने अपने इंस्टाग्राम रील के माध्यम से इस रेस्टोरेंट की यात्रा साझा की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें ग्राहक अपनी पसंदीदा फूड को चुन सकते हैं और स्वचालित मशीन से भुगतान कर सकते हैं।

ग्राहकों को मिल रहा है नया अनुभव

इस नए रेस्टोरेंट मॉडल में, ग्राहकों को अपने भोजन को खुद चुनने का अधिकार है, जहां वे अपना मनपसंद खाना बनाकर खा सकते है। यहां बिना किसी स्टाफ के स्वचालित मशीनों के साथ भुगतान करने का भी विकल्प है, जिससे उन्हें किसी कैशियर या स्टाफ सदस्य की आवश्यकता नहीं होती।

विज्ञापन

इस रेस्टोरेंट में ग्राहकों को सिर्फ स्वचालितता ही नहीं, बल्कि साइड डिश मुफ्त भी दी जा रही हैं। ब्लॉगर लिली हुइन्ह ने बताया कि ग्राहक खुद चुन सकते हैं कि वे अपने फूड के साथ कौन-कौन से टॉपिंग्स जोड़ना चाहते हैं और इसके साथ ही उन्हें बीन स्प्राउट्स, स्प्रिंग अनियन, फिश केक, किमची और मसालेदार मूली जैसे साइड डिशेज मुफ्त मिलते हैं। आप भी यहां जाकर कुछ नया ट्राई कर सकते है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़े: Japanese Actor कोकी शिशिदो ने क्यों कहा-‘India Is Very Hot Man’?, वजह वीडियो में हो रही वायरल

वीडियो को 3.9 मिलियन मिल चुके व्यूज

आपको बता दें कि वीडियो को अब तक 3.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे है। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए है। लोगों ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा बिना किसी कर्मचारी के पूरा कार्य हो रहा है। यह अन्य देशों में भी होना चाहिए। वही एक यूजर ने लिखा मै जहां रहता हूं। वहां यह काम नहीं करेगा। वे सीसीटीवी कैमरा भी चुरा लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ