Food Vlogger Viral Video : : फूड व्लॉगर होटल, कार्ट से खाने के बाद उसका स्वाद लोगों को बताते हैं और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इस तरह की जानकारी देकर कई चैनल और अकाउंट सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदारों को अच्छा फायदा भी होता है लेकिन नकारात्मक बातें करने या निगेटिव रेटिंग देने से ग्राहकों की संख्या में कमी भी आती है। इसी बीच इस वक्त एक फूड व्लॉगर और एक दुकानदार के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक होटल में खाना खाने के लिए पहुंचा और स्प्रिंग रोल का दाम पूछा। दुकानदार ने स्प्रिंग रोल की कीमत बताई और शख्स ने उसे 60 रुपये देकर ऑर्डर दे दिया। दुकानदार ने पैसे लेकर व्लॉगर को बैठने के लिए कहा लेकिन व्लॉगर ने बैठने से मना कर दिया और कहा कि मैं यहीं खड़ा हूं।
व्लॉगर पर क्यों भड़का दुकानदार?
कुछ ही देर बाद दुकानदार ने व्लॉगर को अपने पास ये कहकर बुलाया कि आओ भाई, ऑर्डर तैयार हो गया है। व्लॉगर जब ऑर्डर लेने पहुंचा तो उसने पैसे वापस कर दिए और कहा कि आगे ठेला लगा हुआ है, वहां जाकर खा लेना। व्लॉगर ने पूछा-ऐसा क्यों? शख्स ने कहा कि ये जो तू कैमरा लगाकर आया है, मैं सब जानता हूं।
देखें वीडियो
दुकानदार ने कहा कि यहां से तो अच्छा-अच्छा कहकर ले जाएगा और आगे जाकर इसमें कमियां बताएगा। इसीलिए मैं तुम जैसे लोगों से दूर रहता हूं। मेरा अपना रेस्टोरेंट ठीक है, मुझे नहीं चाहिए फूड व्लॉगर । इसके बाद दुकानदार ने धक्के मारकर व्लॉगर को अपनी दुकान से निकाल दिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : Viral Video : हनुमान जी के भंडारे में पधारे ‘बजरंग बली’, हुआ कुछ ऐसा खुला रहा गया सबका मुंह
एक ने लिखा कि कोई किसी को वहां खाने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा लेकिन किसी के व्यवसाय को नुकसान न पहुंचाए। एक अन्य ने लिखा कि व्लॉगर को बहुत बढ़िया सबक सिखाया गया, लेकिन ब्लॉगर का क्या हुआ? उसने तो वायरल वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। एक ने लिखा कि भाई ने स्प्रिंगरोल मांगा था, दुकानदार ने उसका ही रोल बना दिया। एक ने लिखा कि व्लॉगर ने कई दुकानों को बदनाम कर दिया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines