Viral Post: इटेलियन कार मेकर कंपनी लेम्बोर्गिनी पर रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया ने अहंकारी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने लेटेस्ट लेम्बोर्गिनी के अचानक रोड पर बंद होने की शिकायत की और कहा कि किसी ने उनसे इस विषय पर कोई संपर्क करने की कोशिश भी नहीं की। इस पोस्ट में उन्होंने लेम्बोर्गिनी के इंडिया हेड को भी टैग किया । आइये इस पोस्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ट्वीट में की शिकायत
गौतम सिंघानिया ने इस मुद्दे को लेकर दो पोस्ट शेयर की। अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो पूरी तरह से इलेक्ट्रिकल फेलियर के कारण मुंबई के ट्रांस-हार्बर लिंक पर फंस गई है। बता दें कि भारत में लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो की कीमत लगभग 8.89 करोड़ रुपये है।
सिंघानिया ने अपने पोस्ट में कहा मैंने नई लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो को टेस्ट ड्राइव के लिए लिया और पूरी तरह से इलेक्ट्रिकल फेलियर के कारण ट्रांस-हार्बर लिंक पर फंस गई। यह एक बिल्कुल नई कार है – क्या इसमें विश्वसनीयता की चिंता है? यह तीसरी कार है जिसके बारे में मैंने डिलीवरी के 15 दिनों के भीतर समस्याओं का सामना करते हुए सुना है। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
इसके बाद हाल ही में पोस्ट किए गए अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘यह चौंकाने वाली बात है कि लेम्बोर्गिनी के इंडिया हेड @agarwal_sharad ने एक पुराने वफादार कस्टमर से यह पूछने के लिए फोन कॉल करना भी जरूरी नहीं समझा कि आखिर उन्हें क्या परेशानी है। क्या ब्रांड का अहंकार नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है?
पोस्ट पर आए ये कमेंट
इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे #firstworld की समस्या है। अपनी हुंडई i10 के साथ मुझे कभी भी ऐसा सामना नहीं करना पड़ा। वहीं एक यूजर ने कहा कि @supercarblondie को भी इस पर एक नजर डालनी चाहिए। भारत के एक अरबपति व्यवसायी को अपनी नई लैम्बोर्गिनी के साथ संघर्ष करना पड़ा।
यह भी पढ़ें – Viral Video: TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से टकराया लड़का, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines