Indian-origin CEO Viral Post: सोशल मीडिया पर लोग अपने अलग-अलग एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। जहां कुछ लोगों को पसंद आते हैं तो कुछ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में भारतीय मूल के एक सीईओ रवि अबुवाला ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में शेयर किया है कि उन्होंने चार साल से बर्तन नहीं धोए हैं। इसके कारण उनको सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रवि का कहना है कि उनका समय बहुत कीमती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
रवि ने अपने पोस्ट में अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने 4 साल में बर्तन नहीं धोए। रवि का कहना है कि वे घर के कामों से ज़्यादा ‘हाई वैल्यू’ वाले कामों को प्राथमिकता देते हैं। लिंक्डइन पर इनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा। सीईओ ने पोस्ट में लिखा कि मैंने 4 साल से बर्तन नहीं धोए, इसलिए नहीं कि मैं आलसी हूं। क्योंकि मेरा समय 5,000 डॉलर/घंटा के बराबर है।
उन्होंने अपने समय के कैलकुलेशन को समझाते हुए कहा कि बर्तन धोने के 1 घंटे का समय लगता है यानी आप केवल 15 डॉलर बचा सकेंगे। जबकि उनका समय 5,000 डॉलर/घंटा के बराबर है। ऐसे में बर्तन धोने जैसे काम में अपना समय बर्बाद करने के बजाय वे कुछ प्रोडक्टिव करना चाहेंगे। यहां हम रवि का पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
मिली जुली प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आई है। जहां कुछ लोग रवि की बात से सहमत हैं, वहीं कुछ ने इसकी आलोचना की है। एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि ये अच्छा दृष्टिकोण है। मैं सहमत हूं। ऐसे बहुत से कार्य हैं, जो AI या किसी अन्य कर्मचारियों द्वारा किए जा सकते हैं। मैं अपने समय को महत्व देता हूं और मैं इसे कुछ प्रोडक्टिव करने की कोशिश करता हूं। बेशक, हम सभी ये काम तब करते हैं जब मदद उपलब्ध नहीं होती।
वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि सोना बंद करो, क्योंकि सोने से 0 डॉलर/घंटा की कमाई होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर चीज को उसके डॉलर वैल्यू से नहीं मापा जा सकता और न ही मापा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – NAMO Bharat Train: सिर्फ 35 मिनट में दिल्ली से मेरठ की यात्रा; यहां देखें किराया, सुविधाएं और रूट की जानकारी
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines