Shantanu Naidu Viral Video: रतन टाटा का बीते दिन अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान रतन टाटा के सबसे खास दोस्त शांतनु ने सबका ध्यान अपने ऊपर खींचा। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सड़क पर पुलिस वालों के साथ दिख रहे हैं। ये वीडियो रतन टाटा की अंतिम यात्रा के दौरान का है जिसमें वह सबसे आगे चलते दिख रहे हैं। आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है?
शांतनु को पुलिस ने क्यों रोका?
रतन टाटा के अंतिम संस्कार से कुछ पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रतन टाटा के सबसे अच्छे दोस्त कहे जाने वाले शांतनु नायडू को देखा जा सकता है। ये वीडियो रतन टाटा के अंतिम सफर का है जिसमें शांतनु जिस गाड़ी में रतन टाटा थे उसके आगे चल रहे हैं। यहीं पर शांतनु को पुलिस ने रोका, इस दौरान शांतनु पुलिस को कुछ कहते दिख रहे हैं। उनकी बातचीत मराठी में हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूजर्स के मन में कई सवाल पैदा हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: शांतनु नायडू कौन? जो अंतिम दिनों में रतन टाटा के बेहद करीब, कैसे हुई दोनों की दोस्ती
क्या है वीडियो की सच्चाई?
इस वीडियो में जो बातचीत हो रही है वह मराठी भाषा में हैं। लल्लनटॉप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में शांतनु को पुलिस ने जब रोका तो पुलिस से वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी बाइक काफिले की पायलट गाड़ी अगर ये आगे नहीं जाएगी तो पीछे की गाड़ियां आगे कैसे बढ़ेंगी। इसके बाद पुलिस और शांतनु के बीच में कुछ बातें होती हैं जिसके बाद पुलिस उन्हें आगे जाने देती है।
कौन हैं शांतनु नायडू?
शांतनु नायडू और रतन टाटा की उम्र में लगभग 55 साल का अंतर है। लेकिन शांतनु को रतन टाटा का सबसे खास दोस्त कहा जाता है। इन दोनों के मिलने की वजह जानवर ही थे, दोनों को जानवरों से बहुत प्यार था। शांतनु ने किसी मामले को लेकर रतन टाटा से बात की थी, तभी से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रतन टाटा शांतनु के काम से इतने प्रभावित थे कि उनसे वह बिजनेस आइडिया लेते थे।
ये भी पढ़ें: Noel Tata बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन, 3 बच्चों के साथ मिलकर संभालेंगे कारोबार
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines