Ratan Tata Memories : भारत के अनमोल रत्न कहे जाने वाले रतन टाटा के दुनिया से जाने पर शोक की लहर है। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। जिन्हें रतन टाटा से मिलने का मौका मिला या समय बिता चुके हैं, वे लोग अपने किस्से साझा कर रहे हैं। पूर्व IPS अधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने अपना और रतन टाटा के बीच मुलाकात और बातचीत का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने साधारण थे।
असीम अरुण ने बताया, “वाक्या 2007 या 2008 का होगा, जब मैं एसपीजी में प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में था। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का ध्येय वाक्य है, ‘जीरो एरर’ यानि ‘त्रुटि शून्य’ और एसपीजी में इसके लिए हमेशा विचार मंथन और उस पर कार्रवाई चलती भी रहती है। इसी को लेकर लेक्चर आयोजित किया गया जिसमें श्री रतन टाटा जी को वक्ता के रुप में आमंत्रित किया गया था।”
50 साल पुरानी मर्सिडीज और साथ में केवल ड्राइवर
असीम अरुण ने बताया कि रतन टाटा को एस्कार्ट करने के लिए मैं ताज मान सिंह होटल, नई दिल्ली पहुंच गया। यहां पता चला कि टाटा जी जब भी दिल्ली में होते हैं तो यहीं रुकते हैं। प्रेसिडेंशियल सुइट में नहीं, बल्कि एक सामान्य कमरे में। जब उन्हें लेकर निकलने लगा तो उन्होंने मुझे अपनी गाड़ी में ही बिठा लिया और यहां शुरु हुआ मेरे जीवन का एक सुंदर पन्ना। करीब 50 साल पुरानी मर्सिडीज और केवल ड्राइवर, ऐसे चलते थे वे।
जब सुरक्षा में लगी गाड़ी देख परेशान हुए रतन टाटा
पूर्व IPS ने आगे लिखा कि मैंने पूछा कि सर आपके साथ कोई सुरक्षा क्यों नहीं है? इस पर सहजता से बोले कि मुझे भला किससे खतरा हो सकता है? उन्होंने यह भी कहा कि कभी हेल्पर की भी जरूरत महसूस नहीं हुई। असीम अरुण ने बताया कि रतन टाटा की गाड़ी के आगे एसपीजी की टाटा सफारी पायलट के लिए लगी थी। जब रतन टाटा का ध्यान इस गाड़ी पर गया तो बहुत असहज हो गए और बोले इसे हटवा दीजिए। जब तक पायलट गाड़ी हटा नहीं ली गई, तब वह चैन से नहीं बैठे। असीम अरुण ने ये अनुभव शेयर कर बताया कि वह कितने साधारण थे।
यह भी पढ़ें : जवानी में कैसे दिखते थे रतन टाटा? देखें बिजनेस टायकून की 10 दुर्लभ तस्वीरें
बता दें कि रतन टाटा अपने सहजता, सरलता को लेकर खूब चर्चित थी। वह बेहद साधारण जिंदगी जीते थे। मुंबई के कोलाबा स्थिति उनका घर बेहद साधारण है। अब 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ तो लोग इसे एक युग का अंत बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines