Ratan Tata Passed Away : बिजनेस टायकून रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं है। रात को जैसे ही खबर सामने आई, हर कोई सन्न रह गया। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें नवरात्रि के दौरान चले रहे गरबा प्रोग्राम को रोक दिया गया। ये सब रतन टाटा के सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया।
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पंडाल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। सब गरबा खेलने के लिए सजे हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन जैसे ही रतन टाटा के निधन की खबर सामने आई, गरबा को रोक दिया गया। सब शांत होकर मौन मुद्रा में खड़े हो गए। बताया गया कि गरबा रोककर सभी रतन टाटा के लिए प्रार्थना कर रहे थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फेनिल कोठारी ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, “इस गरबा नाइट में रतन टाटा सर को उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी गई, ये नवरात्रि के शुभ अवसर पर हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले, खासकर ऐसे पवित्र दिन पर।” गरबा और डांडिया नाइट में लोग अपने फोन की फ्लैश लाइट जलाए हुए थे, जबकि स्टेज पर गायक रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गाने गा रहे थे।
मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में आयोजित डंडिया का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग शांति से खड़े हैं और रतन टाटा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ना जाने कितने वीडियो वायरल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने तरीके से बिजनेस टायकून रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
देखिए कुछ सोशल मीडिया पोस्ट
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रतन टाटा ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने सबसे अधिक सम्मान प्राप्त किया है। उनकी यह विरासत सालों तक जिंदा रहेगी। एक अन्य ने लिखा कि यकीन नहीं होता कि रतन टाटा अब नहीं रहे। एक ऐसा व्यक्ति जिनके पास कोई नफरत करने वाला नहीं था और जिन्होंने लाखों लोगों को सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : शांतनु नायडू कौन? जो अंतिम दिनों में रतन टाटा के बेहद करीब, कैसे हुई दोनों की दोस्ती
एक ने लिखा कि रतन टाटा एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत फायदे के भारत की सेवा की और इसके लिए काम किया। उनके बारे में कहने के लिए हम बहुत छोटे हैं। एक अन्य ने लिखा कि बिजनेसमैन तो बहुत हैं। लाखों करोड़ों कमाने वाले बहुत हैं लेकिन सबसे इज्जत कमाने वाला इंसान रतन टाटा था। नमन है उन्हें।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
19 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines