एक शरीर, दो मुंह, तीन पैर और चार हाथ; इंडोनेशिया में पैदा हुआ अजीब बच्चा

Ischiopagus Tripus : इंडोनेशिया में जन्में जुड़वा बच्चों का जन्म 20 लाख जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद होता है। इन जुड़वा भाइयों के चार हाथ, तीन पैर और दो मुंह हैं। हैरानी की बात ये है कि इस तरह के जन्मे 60 प्रतिशत से अधिक बच्चों की मौत हो जाती है लेकिन ये जीवित हैं।

Indonesia

Ischiopagus Tripus : दुनिया में तरह-तरह के बच्चे पैदा होते हैं। कुछ के शरीर एक ही होते हैं तो कुछ का सिर आपस में जुड़ा होता है लेकिन इंडोनेशिया में एक दुर्लभ जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। बच्चों का शरीर जुड़ा हुआ है, मतलब शरीर एक ही है लेकिन मुंह दो हैं, हाथ चार हैं और पैर तीन। बच्चे की तस्वीर देखकर हर कोई हैरानी जता रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के नवजात को इस्चिओपैगस ट्राइपस कहा जाता है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो 20 लाख जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक ऐसा मामला सामने आता है। इस तरह के जुड़वा बच्चों को स्पाइडर ट्विन्स’ भी कहा जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स में इंडोनेशिया में जन्में इन बच्चों के बारे में जानकारी प्रकाशित की गई है। जिसके अनुसार इन बच्चों का जन्म साल 2018 में ही हुआ था लेकिन हाल ही इस पर रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।

विज्ञापन

इस्चिओपैगस ट्राइपस मामले में जुड़वा बच्चों के शरीर का ऊपरी हिस्सा अलग होता है लेकिन नीचे का हिस्सा एक ही होता है। ऐसे में उन्हें इसी तरह ही जीवन व्यतीत करना पड़ता है। बताया गया कि इस तरह के मामले में 60 प्रतिशत से अधिक मामलों में बच्चों की मौत या तो जन्म के बाद हो जाती है या फिर पैदा ही मृत होते हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया कि तमाम बाधाओं के बावजूद ये बच्चे जीवित हैं और शरीर की संरचना के कारण वह बैठ नहीं पाते। वह लेटकर ही अपना समय बिताते थे। हालांकि इन जुड़वा भाइयों के तीसरे पैर को सर्जरी कर काट दिया गया, इस तरह ऑपरेशन किया गया है कि वह बैठ सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों को अब कोई बड़ा खतरा नहीं है।

विज्ञापन

हालांकि बच्चों को अलग-अलग करना एक बड़ी चुनौती है और लगभग असंभव बताया जा रहा है। इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि क्या डॉक्टर बच्चों को अलग-अलग करने के लिए ऑपरेशन की कोशिश करेंगे या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ