Ranu Mandal Video Viral : रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुई रानू मंडल अब पहचान की मोहताज नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला और कई रियलिटी शो में भी पहुंची। हालांकि पिछले काफी समय से वह सोशल मीडिया से गायब रहीं, अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
रानू मंडल का एक का और वीडियो वायरल
रानू मंडल का जब वीडियो वायरल हुआ था तो लोग उनकी आवाज और सादगी पर फिदा हो गए थे लेकिन धीरे-धीरे लोगों का मन हट गया। अब रानू मंडल का जो वायरल हो रहा है उसमें वह दुल्हन की तरह सजी और संवरी दिखाई दे रही है। हालांकि इस वीडियो पर रानू मंडल को तारीफ नहीं मिल रही बल्कि लोग भड़क रहे हैं।
रानू मंडल कौन सा गाना गा रही है, ये समझ तो नहीं आ रहा है लेकिन जिस तरह वह सजी संवरी हैं, उस पर लोगों का ध्यान जरूर गया। लाल साड़ी, सिर पर मुकुट, बालों में गजरा, हाथों में कंगन समेत मेकअप में रानू मंडल का यह लुक खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि मुबारक हो रानू मंडल जी, मुंबई आपके पास चलकर खुद आ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि यह लोगों को फिर से आकर्षित करना चाहती हैं लेकिन अब कोई इन्हें पसंद नहीं कर रहा है क्योंकि ये अपनी जमीन भूल चुकी हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये आंधी की तरह आई और तूफान की तरह चली गईं। अब इनका कुछ नहीं होने वाला है।
एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि ये रानू मंडल है, ये तो रानू मंडल की बहन लग रही हैं। एक ने लिखा कि ये सोच रही है कि फिर से हिमेश रेशमिया आएंगे और फिर से किसी फिल्म में गाने का मौका दे देंगे। एक अन्य ने लिखा कि इन्हें तो भोजपुरी फिल्मों में अपनी किसमत आजमानी चाहिए।
बता दें कि वीडियो को rabi.pal.7773631 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, इस वीडियो को 77 हजार लोग लाइक कर चुके हैं जबकि 4 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines