Ram Mandir के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा ताला, अलीगढ़ से पहुंचा अयोध्या, किसने बनाया और कैसे?

Ram Mandir ki 400 kg Tala-Chabi: राम मंदिर के लिए यह ताला और चाबी अलीगढ़ के राम भक्तों द्वारा बनाया गया है, जिसका वजन 400 किलो है।

Ram Mandir ki Tala-Chabi

राम मंदिर का ताला-चाबी

विज्ञापन

विज्ञापन

400 किलो का ताला और चाबी

अलीगढ़ के राम भक्तों ने मंदिर के लिए एक बहुत बड़ा ताला और चाबी बनाया है। जिसे वे 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भेट में देने वाले हैं। अलीगढ़ के राम भक्तों द्वारा बनाया गया यह ताला और चाबी 400 किलो का है, जिसे बनाने में कारीगरों को 6 महीने का समय लगा है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला और चाबी है, जिसे भक्त अयोध्या लेकर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

वायरल हुआ ताले का वीडियो

राम मंदिर में लगने वाले इस भव्य ताले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ताले के ऊपर एक भेट लिखा हुआ है। वहीं ताले के की पॉइंट पर बड़े अक्षरों में ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है। इस वीडियो को कुछ घंटों में 40.2K बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में सवाल किया कि क्या राम मंदिर में भी ताला लगेगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ