सूर्य भगवान-गरुड़-हनुमान और 10 अवतार; देखिए रामलला की 51 इंच की मूर्ति में कहां क्या-क्या?

Ram Lalla Idol Photo Viral: राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला मूर्ति की एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें बताया गया है कि रामलला की मूर्ति में क्या-क्या है?

Ayodhya Ram Mandir Ram Lalla Idol

अयोध्या के रामलला की मूर्ति का विग्रह रूप सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Ayodhya Ram Mandir Ram Lalla Idol Classifications: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलला की 5 वर्षीय बाल स्वरूप की मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गई है। रामलला को अभी पर्दे से कवर किया गया है। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन वैदिक और सनातन परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान के बाद प्रधानमंत्री मोदी पट्टी खोलकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे।

विज्ञापन

इससे पहले रामलला की मूर्ति की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आंखों पर पट्टी बंधी रामलला की पूरी मूर्ति सामने आई है। वहीं रामलला की मूर्ति का विग्रह करके यह भी बताया गया है कि 51 इंच की इस मूर्ति में किस-किस को समाहित किया गया है? आइए विस्तार से जानते हैं…

विज्ञापन

काले रंग के एक ही पत्थर से बनी, कोई जोड़ नहीं

रामलला की मूर्ति को कनार्टक के मैसूर में रहने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। मूर्ति काले रंग के पत्थर से बनाई गई है और इसमें कोई दूसरा पत्थर नहीं जोड़ा गया। कहा जाए तो पूरी मूर्ति में कहीं कोई जोड़ नहीं है।

विज्ञापन

मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई 3 फीट है। करीब 200 किलो मूर्ति का वजन है। 5 साल के बाल रामलला के साथ मूर्ति में विष्‍णु के 10 अवतारों ने निवास किया है। हनुमान जी, गरुड़ और सूर्य भगवान भी हैं। स्वास्तिक के साथ ॐ, चक्र और गदा हैं।

विज्ञापन

दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे पैरों में क्या-क्या?

  • रामलला के मस्तक पर ॐ, चक्र, गदा और स्वास्तिक बनाया गया है।
  • रामलला के मस्तक पर ही सूर्य भगवान भी विराजमान दिखाए गए हैं।
  • दाईं तरफ मत्‍स्‍य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन अवतार दिखाए गए हैं।
  • बाईं तरफ परशुराम, राम, कृष्‍ण, बुद्ध, कल्कि अवतार दिखाए गए हैं।
  • दाएं पैर में हनुमान जी और बाएं पैर में पक्षीराज गरुड़ विराजामन हैं।
  • रामलला के बाएं हाथ में धनुष-बाण होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ