हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैबिनेट मंत्री ने थाने में पुलिसवालों को जमकर लताड़ा; राज्यवर्धन सिंह राठौर का वीडियो वायरल

Jaipur Police Viral Video : वायरल वीडियो में राजस्थान के जयपुर के एक थाने का है, जहां के पुलिसकर्मियों को कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर जमकर फटकार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।

विज्ञापन

Jaipur Police Viral Video : राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पुलिस थाने में बैठकर पुलिसकर्मियों की क्लास लगा रहे हैं। राजयवर्धन सिंह एक कुर्सी पर बैठे हैं और सामने कुछ पुलिसकर्मी खड़े हैं। मंत्री की फटकार सुनकर पुलिसकर्मी सन्न हैं और उनकी बोलती बंद दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने एक भारतीय सेना के जवान के साथ मारपीट की थी और अपमानित किया था। इसकी जानकारी जब मंत्री राज्यवर्धन सिंह को मिली तो वह सीधे पुलिस थाने पहुंच गए।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि सेना के जवान के साथ जयपुर के शिप्रापथ थाने में बदसलूकी हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर थाना पहुंच गए और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती हैं।

विज्ञापन

सेना के जवान को निर्वस्त्र कर पीटा!

पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि एक मामले की जानकारी लेने थाने पर पहुंचे सेना के जवान को उन्होंने बेरहमी से पीटा, कपड़े निकालकर उनकी पिटाई की और बदसलूकी की। इस घटना की जानकारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह को लगी तो उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और थाने पहुंचकर पुलिसवालों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को फटकारते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौर कह रहे हैं कि आप लोगों में कोई धैर्य है? जनता की सेवा मन में है? ऐसे लोग थाने में क्या कर रहे हैं? क्या आपने सेना में कार्यरत जवान को नंगा करके डंडा मारा या नहीं मारा? मंत्री के सवालों को सुनकर पुलिसकर्मी चुपचाप खड़ा रहा और किसी बात का जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें : 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने कहा है कि घटना में शामिल पांचों पुलिसकर्मियों की मानसिक स्थिति की जांच कराई जाएगी। इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मैंने सोल्जर की मेडिकल रिपोर्ट देखी तो हैरान रह गया। मैंने खुद वर्दी पहनी है, मैं वर्दी की इज्जत करता हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola