हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भांजे की शादी में खुशी से नाचते मामा की लाइव मौत, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Live Death Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भांजे की शादी में डांस करते वक्त नीचे गिर पड़ा और उसको मौत हो गई।

विज्ञापन

Live Death Viral Video :  कभी नाचते-नाचते तो कभी बैठे बैठे लोगों की मौत होने के कोई मामले सामने आए। एक के बाद एक नए वीडियो अभी भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान का है, जहां भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की मौके पर ही मौत हो गई। वीडियो देखकर हर कोई बस हैरानी जता रहा है।

मटका लेकर डांस कर रहा था, हो गई मौत

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में एक शख्स रिवाजों के अनुसार, सिर पर मटका लेकर डांस कर रहा है। डीजे की धुन पर कई महिलाएं और लड़कियां भी डांस कर रही हैं। हालांकि डांस करते करते अचानक शख्स का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर पड़ा।

विज्ञापन

मामला राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील की लोछवा की ढाणी का बताया जा रहा है। शख्स भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आया था। हालांकि डांस करते वक्त वह अचानक गिरे, मटका फूट गया और शख्स की मौत हो गई। शख्स की मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग हैरानी जता रहे हैं।


शख्स के गिरने के बाद उसे आनन् फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं सकता। मिली जानकारी के अनुसार, मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है। वीडियो देखने एक बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ डीजे है। डीजे पर रोक लगाई जानी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : छूटने वाली थी ट्रेन, साइकिल समेत रेलगाड़ी में चढ़ गया शख्स; खूब वायरल हो रहा वीडियो

एक ने लिखा कि डीजे लोगों की मौत की वजह बनता जा रहा है लेकिन कोई भी इस पर रोक लगाने या लगाम कसने की बात नहीं करता। एक अन्य ने लिखा कि ये सब डीजे का असर है, लोगों को ये बात समझ ही नहीं आ रही है। डीजे के साउंड का इफेक्ट सीधे हमारे दिल पर पड़ता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola