पहले दहेज लेने से किया इनकार, फिर दूल्हे ने रख दी ऐसी शर्त; गदगद हो गए दुल्हन के परिवार वाले

Rajasthan News : राजस्थान में एक अनोखी शादी हुई है, यहां दूल्हे ने दहेज के नाम सिर्फ एक रुपया और एक नारियल लेकर शादी की। इसके साथ ही लड़की के सामने दूल्हे के परिवार वालों ने एक शर्त रख दी।

Chennai Marriage Post
विज्ञापन

Rajasthan News :  ऐसी खबरों की भरमार है, जहां दहेज के लिए लड़कियों को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। कुछ लड़कियों को तो इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने या तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई या फिर अपनी जान तक दे दी। इसी बीच राजस्थान से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां एक लड़के ने शादी करने के लिए दहेज लेने से इनकार कर दिया लेकिन इसके बाद जो शर्त रखी, उससे लड़की के परिवार वाले खुश जरूर हो गए होंगे।

राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले जय नारायण जाखड़ ने अपनी शादी में दहेज ना लेने का फैसला किया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दुल्हन की जब नौकरी लग जाएगी तो वह अपनी शुरूआती सैलरी भी अपने माता-पिता को देगी। इस शर्त पर दोनों की शादी हुई है। अब जो भी इस शर्त को सुन रहा है, वह हैरान है और दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहा है।

Advertisment

जेई है दुल्हा, पढ़ाई कर रही दुल्हन

जय नारायण जाखड़ लोक कल्याण विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) हैं जबकि दुल्हन अनीता वर्मा स्नातकोत्तर हैं और नौकरी की तैयारी कर रही हैं।जय नारायण का कहना है कि लड़की के माता-पिता ने उसे बहुत अच्छे से पाला है और पढ़ाई में मदद की है। शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है, ऐसे में यही सबसे बड़ा दहेज है।

जय नारायण ने अनीता से एक रुपया और एक नारियल लेकर शादी की है। दुल्हन का कहना है कि लड़के की तरफ से शादी का प्रस्ताव आया था। दूल्हे का कहना है कि उसके पिता, दादा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। हम इस कुप्रथा को खत्म करना चाहते हैं, इसीलिए मैंने अपने परिवार के सहयोग से ये फैसला लिया।

विज्ञापन

दूल्हे के परिवार की तरफ से दुल्हन से कहा गया है कि नौकरी लगने के बाद वह अपनी नौकरी से मिलने वाले पैसे को एक साल तक अपने माता-पिता को देना होगा। ऐसा इसलिए ताकि, जिस बच्ची को उन्होंने मेहनत से पढ़ाया है, उसका फल उन्हें भी मिल सके। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ