Trending News: राजस्थान के ब्यावर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली है। एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी के तेरहवीं के कार्ड छपवा दिए वो भी उसकी शादी पर। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर कार्ड वारयल हो गया। आप सोच रहे होंगे कि ये गलती से हुआ है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पिता ने बेटी के जिंदा रहते शोक पत्र जानबूझकर छपवाए। इसके पीछे की वजह जान आप भी हैरान हो जाएंगे।
क्यों छपवाए शादी पर तेरहवीं के कार्ड
एक पिता के लिए उसकी औलाद से बड़ा कोई नहीं। लेकिन जरा सोचिए अगर कोई पिता अपनी जिंदा बेटी के वो भी शादी के मौके पर तेरहवीं के पत्र छपवा दे तो ये कितना अटपटा होगा। लेकिन राजस्थान में ऐसा हुआ है। गैर समाज के लड़के से शादी करने वाली इस लड़की को पिता ने जीते जी मरा हुआ मान लिया। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को बड़े लाड़ प्यार से पाला और ड्राइवर की नौकरी कर उसे पढ़ाया ताकी वो टीचर बन सके। लेकिन उसने उनके सपने तोड़ दिए।
यह भी पढ़ें:दिल्ली के इस युवा के नाम 8 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज, देखा था फौजी बनने का सपना
बेटी ने माता-पिता को पहचानने से किया इंकार
ऐसा नहीं है कि बेटी को माता-पिता ने समझाया न हो। उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। पेरेंट्स ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन बेटी ने तो साफ इंकार कर दिया और कह दिया कि वो उनके साथ नहीं आना चाहती। उसने तो यहां तक कह दिया कि वो उन्हें जानती ही नहीं है जिससे उनका दिल टूट गया।
जिंदा बेटी के बांटे तेरहवीं के कार्ड
जब बेटी ने माता-पिता को पहचानने से इंकार कर दिया तो वो बुरी तरह टूट गए। पिता ने एक बड़ा फैसला लिया और अपनी बेटी को मृत मान उसके जिंदा रहते पूरे गांव में तेरहवीं के कार्ड बांट दिए। उन्होंने कार्ड पर बेटी का नाम लिख साथ में ये भी लिखा कि 11 दिसंबर को उठावन होगा। इस कार्ड के आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।
यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर रातों रात स्टार बनीं Sofia कौन? जिनके डांस मूव से मची सनसनी
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines