Uttar Pradesh News: जानवरों और इंसानों के बीच आपने दोस्ती के कई किस्से सुने होंगे। अब उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की एक बंदरिया का किस्सा आपको बताते हैं। एक बंदरिया पिछले 8 साल से इंसानों के साथ रह रही है। यह इतना घुल-मिल चुकी है कि इसका व्यवहार इंसानों जैसा हो गया है। यह किसी को नहीं काटती। बंदरिया के मालिक आकाश के अनुसार इसका नाम उन्होंने रानी रखा है। रानी घर के काम भी करती है।
यह भी पढ़ें:अमेरिका से भारत लाया जाएगा मुंबई हमले का दोषी आतंकी तहव्वुर राणा, US से मिली हरी झंडी
वह रोटी बनाने से लेकर बर्तन साफ करने तक सहयोग करती है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें उसे घर का काम करते देखा जा सकता है। गांव वाले भी इसकी खूब तारीफ करते हैं। यह बंदरिया जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के खागीपुर सड़वा गांव में परिवार के साथ रहती है। आकाश एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। जिसमें वे रानी के वीडियो भी अपलोड करते रहते हैं। आकाश के अनुसार अब तक उनको लाखों व्यूज मिल चुके हैं। बंदरिया उनके साथ हंसी-खुशी रहती है। उनके चैनल पर 8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: एक्सप्रेसवे पर 40 गाड़ियां एक-साथ पंचर, नागपुर हाइवे पर कैसे लगी कारों की कतार?
रानी परिवार को साथ ही उठती-बैठती है। घर के लोगों के साथ ही बेड पर सोती है। उनके घर के काम करते कई वीडियो सामने आए हैं। व्यूअर्स इन वीडियोज को काफी लाइक करते हैं। 8 साल पहले गांव में बंदरों का झुंड आया था। उस झुंड से रानी अलग हो गई थी। जिसके बाद यह उनके घर के आसपास रहने लगी थी। आकाश के अनुसार उनकी मां अपने हाथ से रानी को खाना खिलाती थी। धीरे-धीरे यह उनके परिवार के करीब आ गई और साथ रहने लगी। वह उनके घर के काम भी सीख गई। वे लोग प्यार से बंदरिया को ‘मंकी रानी’ कहकर बुलाते हैं।
पूरे गांव की चहेती है रानी
अब रानी पूरे गांव की चहेती बन चुकी है। यह घर में अक्सर चूल्हे के पास बैठकर रोटियां बेलती है। इसके बाद घर के बर्तन भी मांजने में सहयोग करती है। अधिकांश रानी उनकी मां के साथ रहती थी। मां के निधन के बाद रानी मायूस हो गई थी। 13वीं पर उसने परिवार के साथ बैठकर मायूस मन से भोजन किया था। वह परिवार के दुख-दर्द में भी शामिल होती है। रानी के वीडियो अपलोड कर आकाश अच्छी खासी कमाई हर महीने करते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines