महारानी एलिजाबेथ की शादी का करीब केक 80 साल बाद बिका, जानते हैं एक टुकड़े की कीमत ?

Queen Elizabeth Wedding Cake Slice sold : करीब 80 साल पुराने केक के टुकड़े को दो लाख से भी अधिक रुपये में खरीदा गया है। यह केक खाने लायक भी नहीं है तो इस केक के पीछे दो लाख से अधिक क्यों खर्च किए गए? आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।

Queen Elizabeth wedding cake slice sold

Photo Source : Reeman Dansie Auctions

विज्ञापन

Queen Elizabeth Wedding Cake Slice sold : लगभग 80 साल पुराने केक को लाखों रुपये में बेचा गया है। दिमाग में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि 80 साल पुराने और ना खाने लायक इस केक की कीमत लगभग ढाई लाख क्यों है? दरअसल यह केक ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप से जुड़ा हुआ है। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों इस केक को लाखों रुपये में बेचा या खरीदा गया है।

स्कॉटलैंड में इस केक की नीलामी हुई है। 20 नवंबर, 1947 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप की शादी हुई थी। यह केक उन्हीं की शादी में परोसा गया था। करीब आठ दशक से इस केक को संभाल कर रखा गया था। इस पर तत्कालीन राजकुमारी एलिजाबेथ का चांदी का प्रतीक चिन्ह भी अंकित किया गया था।

Advertisment

शादी में परोसा गया था 200 किलो का केक

केक को सुरक्षित रखने के लिए एक बॉक्स में रखा गया था। यह बॉक्स बकिंघम पैलेस से एडिनबर्ग के होलीरूड हाउस की हाउसकीपर मैरियन पोलसन को महारानी द्वारा भव्य शादी के बाद उपहार के रूप में भेजा गया था। जिस केक के टुकड़े को बेचा गया है, वह एलिजाबेथ और फिलिप के विवाह के दौरान काटे गए केक का हिस्सा है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि ये केक नौ फुट ऊंचा था और जिसका वजन 200 किलोग्राम से अधिक था।

केक के टुकड़े की कीमत ₹ 2.36 लाख

इस केक को 2 हजार से अधिक टुकड़ों में काटा गया था। बचे गए केक को चैरिटी और दूसरी संस्थाओं को भेज दिया गया। काटे गए एक केक का एक हिस्सा प्रिंस चार्ल्स के नामकरण के लिए रखा गया था। अब इस केक के एक टुकड़े को ₹ 2.36 लाख ($2,800) में बेचा गया है।

विज्ञापन

हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ कि शाही परिवार के शाही केक पहली बार बिके हों, इससे पहले भी दशकों पुराने शाही केक के टुकड़े बिक चुके हैं। साल 2013 में ऐसे ही एक शादी केक के टुकड़े की कीमत 2,300 डॉलर (लगभग 2 लाख) थी। वहीं किंग चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी में परोसे गए केक का एक टुकड़ा साल 2021 में एक नीलाम हुआ था, जिसकी कीमत 2,565 डॉलर (सवा दो लाख रुपये) थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ