पुणे में एक और दर्दनाक हादसा! झरने में लड़के ने लगाई छलांग, आंखों के सामने बहा; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Pune Viral Video : पुणे में एक लड़के ने झरने में छलांग लगा दी, इसके बाद वह पानी के भंवर में बुरी तरह फंस गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना का डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pune Accident
विज्ञापन

Pune Viral Video : बारिश के चलते झरना और डैम में रौनक आ गई है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। पुणे में कई झरने हैं, जहां लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं लेकिन एक दर्दनाक घटना हुई और एक ही परिवार के पांच लोग बह गए। हालांकि इसमें कुछ लोग बच गए और कुछ की तलाश की जा रही है। इस घटना को हुए अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि एक और दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे में स्वप्निल धावड़े नाम का लड़का 32 दोस्तों के साथ महिनी घाट स्थित प्लस वैली घूमने पहुंचा था लेकिन जोश में आकर उसे ऊंचाई से झरने में छलांग लगा दी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह तैरने की कोशिश कर रहा है लेकिन तेज धारा में वह फंस गया।

Advertisment

स्वप्निल धावड़े बचने और तैरने की पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी हालत खराब हो गई और वह पानी के साथ बहने लगा। पत्थरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन पत्थर हाथ में नहीं आए। कुछ ही देर बाद वह झरने के किनारे पहुंच गया और वहां से वह नीचे गिर पड़ा। पास में ही कुछ लोग खड़े थे लेकिन पानी की धारा इतनी तेज थी कि कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखा पाया।


झरने से गिरने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना को हुए लगभग दो दिन बीत गए लेकिन शख्स का अभी तक पता नहीं चला है। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस अभी तक स्वप्निल धावड़े को खोज नहीं पाई है। घटना का भयावह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पूरी घटना कैद है।

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने बारिश के बीच घूमने जाने वालों से अपील की है, घूमने जाने वाले लोग सावधानी बरतें। बारिश के मौसम में जंगलों और पहाड़ियों पर बहुत सावधानी की जरूरत है। बता दें कि हाल ही एक ही परिवार के पांच लोगों के तेज धारा में फंसे होने का वीडियो वायरल हुआ था। पांचों लोग तेज बहाव में बह गए थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ