Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Dream-11 पर 1.5 करोड़ जीतने वाले पुलिसकर्मी पर हुआ एक्शन, महंगा पड़ गया रातों-रात बरसा पैसा

Dream 11 Police Suspend: सहायक पुलिस आयुक्त सतीश माने ने पहले PSI सोमनाथ जेंडे के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने की पुष्टि की थी।

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Oct 18, 2023 23:23
pune policeman suspended after winning rs 1.5 crore on dream 11
pune policeman suspended after winning rs 1.5 crore on dream 11

Dream 11 Police Suspend: वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच लोग फैंटेसी एप्स पर लाखों रुपये जीत रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र के एक पुलिसकर्मी को करोड़ों रुपये जीतना महंगा पड़ गया। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ जेंडे ने ड्रीम-11 पर 1.5 करोड़ रुपये जीते थे। महज 24 घंटे के अंदर ही उन पर इंक्वायरी बैठ गई थी और अब प्रारंभिक जांच के बाद बुधवार को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

सरकारी कर्मचारी के आचरण पर सवाल

सहायक पुलिस आयुक्त सतीश माने ने पहले PSI जेंडे के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने की पुष्टि की थी। बड़ी संख्या में लोगों ने बैटिंग एक्टिविटीज में भाग लेने वाले पुलिस अधिकारी की वैधता पर सवाल उठाया था। जांच का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर स्वप्ना गोरे कर रही थीं।

---विज्ञापन---

माने ने कहा था- “हमने संबंधित पुलिस उपायुक्त को मामले की जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। हम इस बात की जांच करना चाहते हैं कि क्या एक सेवारत सरकारी अधिकारी का आचरण नियमों के अनुरूप है या नहीं।” हालांकि जांच के बाद फिलहाल उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Dream-11 पर 1.5 करोड़ जीतते ही झूम उठा पुलिसकर्मी, 24 घंटे में ही खुशी बन गई ‘टेंशन’

---विज्ञापन---

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश मैच से जीते थे पैसे 

पैसे जीतने के बाद जेंडे ने मीडिया से बात कर कहा कि वह ड्रीम-11 पर पिछले 2-3 महीने से एक्टिव थे। उन्होंने इस एप के जरिए अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया था। वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश मैच के लिए उन्होंने अपनी ड्रीम 11 टीम तैयार की थी। जिसके जरिए उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये जीतने का मौका मिला। हालांकि जेंडे ने ऐसे खेलों से जुड़े जोखिमों पर जोर देते हुए सावधानी बरतने की बात कही है। इस बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि अब जेंडे के करियर पर इसका क्या असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: ‘जय श्री राम भारत में नहीं गूंजेगा तो कहां गूंजेगा’, धीरेंद्र शास्त्री ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया बयान

बता दें कि ड्रीम-11 को फैंटेसी गेमिंग और बैटिंग की समानता की वजह से पहले कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में उसे कोर्ट से हरी झंडी मिल गई थी। कंपनी का कहना है कि लोगों की ओर से लगाए गए दांव स्किल के खेल होते हैं। इन्हें जुआ या सट्टेबाजी नहीं माना जा सकता।

First published on: Oct 18, 2023 11:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.