IND vs PAK: 'जय श्री राम भारत में नहीं गूंजेगा तो कहां गूंजेगा', धीरेंद्र शास्त्री ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया बयान

Dhirendra Shastri on IND vs PAK Match: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- भारत पाकिस्तान मैच के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारों की गूंज भारत में नहीं होगी तो कहां होगी।

Dhirendra Shastri Jai Shri Ram Slogans in Ahmedabad Stadium India-Pakistan match

Dhirendra Shastri Jai Shri Ram Slogans in Ahmedabad Stadium India-Pakistan match

Dhirendra Shastri on IND vs PAK Match: ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: भारत में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मुकाबला भले ही भारत ने जीत लिया हो, लेकिन अब तक उसकी चर्चा कम नहीं हुई है। पाकिस्तान ने आईसीसी को शिकायत लिखी है। जिसमें उसने कथित तौर पर अहमदाबाद में खिलाड़ियों के साथ हुए बुरे बर्ताव की शिकायत की है। इस बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। वह तीन दिवसीय कथा वाचन के लिए अहमदाबाद में रहेंगे। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच पर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

अतिथि देवो भव: अपनी जगह

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में जय श्री राम के नारे गूंजे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- भारत पाकिस्तान मैच के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारों की गूंज भारत में नहीं होगी तो कहां होगी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- अतिथि देवो भव: अपनी जगह है, लेकिन हमारा देश है तो राम नाम गूंजना ही चाहिए।

विज्ञापन

सनातन को लेकर कोई विवाद न खड़ा करे

उन्होंने आगे कहा- किसी को नीचा दिखाने का काम नहीं होना चहिए। मैं स्वामीनारायण संप्रदाय से निवेदन करूंगा कि सनातन को लेकर कोई विवाद न खड़ा करे। इसी के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने राम मंदिर निर्माण पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- राम मंदिर निर्माण होने पर मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा। राममंदिर सनातनियों की सबसे बड़ी जीत है, अब काशी और मथुरा के मामले का भी निपटारा होगा।

विज्ञापन

बहुत हो गया भाई चारा, अब बहन चारा भी होना चाहिए

धीरेंद्र शास्त्री ने गरबा के कार्यक्रम को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- ”गरबा के कार्यक्रम में गंगाजल रखना चाहिए। बहुत हो गया भाई चारा, अब बहन चारा भी होना चाहिए।” यूनिफॉर्म सिविल कोड पर वे बोले कि यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द अमल में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को एकता की जरूरत है सभी जात-पात तोड़कर हिंदुओं को इकट्ठा होना होगा वही सनातन की जीत है। विदेशियों को पता है कि सनातन की ताकत क्या है इसलिए वे सनातन धर्म में आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ