Pune Building Made With Mud Gets Viral: पहले के जमाने में भारत और दुनियाभर में ईंट के नहीं बल्कि मिट्टी के घर हुआ करते थे। उन लोगों के पास न तो एसी था और न ही कूलर लेकिन फिर भी उनके घर ठंडे रहते थे। इस समय देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। हर कोई इससे बचने की तरकीब निकाल रहा है। इस बीच एक आर्किटेक्ट का सराहनीय काम सामने आया। पुणे की चिलचिलाती गर्मी में जब सब एसी चला रहे थे तब रोहन और उनकी टीम दो दिन में सिर्फ तीन घंटे पंखे चलाती थी।
कंस्ट्रक्शन वेस्ट और मिट्टी जैसी चीजों से बनाया ऑफिस
नाहर के स्टार्टअप का ऑफिस वास्तुकला अभ्यास पर निर्भर है जिसे स्टूडियो रूट्स एंड बेसिक्स कहते हैं। इसे साइट पर मिलने वाली मिट्टी, कंस्ट्रक्शन वेस्ट और नींबू आदि चीजों को मिलाकर हाथों से बनाया गया है। पंचगनी में एक इको-विलेज, केरल में एक मिट्टी का घर और भुसावल में जलवायु-अनुकूल इमारत के पीछे नाहर ही नाम है। इसके अलावा, स्पेन, पुर्तगाल और अमेरिका के लोग और संगठन भी उनकी तलाश कर रहे हैं जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए उस तरह के घर बनाना चाहते हैं जिन्हें नाहर बढ़ावा दे रहे हैं। इन घरों को बनाने के लिए मुख्य कच्चा माल मिट्टी है, जिसे वे “भूरा सोना” (Brown Gold) कहते हैं।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री उनमें से एक है है जिसमें से सबसे ज्यादा ग्रीन हाउस गैसें निकलती हैं जो ग्लोबल वार्मिंग की वजहों में से एक है। वैश्विक उत्सर्जन का 37 प्रतिशत हिस्सा सीमेंट, स्टील और एल्यूमीनियम जैसे मटेरियल को बनाने और इस्तेमाल की वजह से होता है।
लौटकर आ रही मिट्टी के घर की परंपरा
मिट्टी से घर बनाना भारत और दुनिया के कई हिस्सों में एक पुरानी परंपरा है और मॉडर्न आर्किटेक्ट भी इसकी खोज कर रहे हैं। नाहर 2013 से पर्यावरण-संवेदनशील कंस्ट्रक्शन पर काम कर रहे हैं। नाहर ने कहा कि “वास्तुकला में कुछ बुनियादी सिद्धांत हैं। आपके पास नेचुरल लाइट और वेंटिलेशन होना चाहिए। अगर आप किसी पेड़ के नीचे बैठते हैं और यह आरामदायक हैं और अगर आप अपने घर के अंदर बैठते है और यह आरामदायक नहीं है तो कुछ गलत हो रहा है।”
यह भी पढ़ें: एक ट्रिक से मटका देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, घर बैठे करें उपाय
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines