Ashadhi Ekadashi 2024 Viral Video : महाराष्ट्र में आषाढ़ एकदशी के दिन भगवान विट्ठल की पूजा की जाती है। आषाढ़ी एकादशी और कार्तिकी एकादशी को पूरे महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहर को खास बनाने के लिए एक किसान ने अनोखा तरीका अपनाया है। किसान ने अपने खेत में पौधों की मदद से भगवान विट्ठल की छवि बना दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पुणे का है। पुणे में एक किसान ने खेत में भगवान विट्ठल की क्या खूब छवि बनाई है, वो भी खड़ी फसलों का उपयोग करके। किसान एक इंजीनियर भी है, जो पुणे के मुलशी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने धान की फसलों का उपयोग करके खेत में भगवान विट्ठल की 120 फुट की छवि बनाई है।
खेतों में बना दी भगवान विट्ठल की छवि
बताया जा रहा है कि किसान ने धान की फसलों का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया कि दिखने में वह भगवान विट्ठल की छवि लग रही है। वीडियो को AIR के X अकाउंट से शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर किसान की कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि किसान के अंदर भगवान को लेकर जरूर बड़ी श्रद्धा होगी, तभी इसमें 120 फुट लंबी छवि खेत में बना दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भगवान के प्रति ये समर्पण भाव है। एक अन्य ने लिखा कि किसान भी कम टैलेंटेड नहीं हैं। वो भी अब दुनिया की बराबरी कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि किसान भी अब कुछ नया कर फेमस होना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : ओ तेरी, एक लाख की हवाई चप्पल! यूजर्स बोले हम इसे पहनकर जाते हैं टॉयलेट
एक ने लिखा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि किसान ने यह सब करने के लिए फसलों की बर्बादी की हो, अगर ऐसा है तो ये दुखद है। एक अन्य ने लिखा कि देश दुनिया में हर कोई कुछ अलग करना चाहता है तो किसान पीछे क्यों रहेंगे? अब उन्होंने भी सबकी बराबरी करनी शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines