हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बोरों में भरकर लाए आवारा कुत्ते, अफसर की मेज पर छोड़े… नासिक में अनोखा प्रदर्शन; VIDEO वायरल

मामला नासिक के निफाड नगर पंचायत ऑफिस का है. प्रदर्शन करने पंचायत ऑफिस पहुंचे युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे ने बोरे में भरकर लाए कुत्तों को दफ्तर में छोड़ दिया.

विज्ञापन
शहर के लोग कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. (Image- Viral Video Screengrab)

महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां कुछ लोग आवारा कुत्तों को बोरे में भरकर नगर पंचायत ऑफिस पहुंच गए. मामला नासिक के निफाड नगर पंचायत ऑफिस का है. प्रदर्शन करने पंचायत ऑफिस पहुंचे युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे ने बोरे में भरकर लाए कुत्तों को दफ्तर में छोड़ दिया. उनका कहना है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या को दूर करने में नाकाम है.

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आवारा पिल्लों को बोरों में भरकर लाया गया और फिर अधिकारी की मेज पर छोड़ दिया गया. इसके बाद कुत्ते मेज पर इधर-उधर भागते दिख रहे हैं. कुत्ते थोड़े घबराए हुए भी लग रहे थे. इसके साथ ही रंधावे ने चीफ ऑफिसर धीरज भामरे की मेज पर नोटों की माला रख दी.

यह भी पढ़ें : प्यार के लिए कुत्तों ने किया 4 हजार KM का सफर! मादा की तलाश में पार कर दी कई देशों की सीमाएं

विज्ञापन

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है. इसकी वजह से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही उनका दावा है कि आवारा कुत्तों ने शहर में कई लोगों को काट लिया है. प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. गणेशोत्सव के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया और कहा कि आवारा कुत्तों की वजह से गणेश मंडलों में आने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है.

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तुरंत नसबंदी अभियान चलाएं , कुत्तों को पकड़ने के लिए सही इंतजाम करें और आवारा कुत्तों की आबादी को कंट्रोल के उपाय अपनाएं जाएं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : रेबीज से भैंस की मौत पर UP से दिल्ली तक मचा हड़कंप, दूध पीने वालों को लगवाना पड़ेगा टीका, जानें क्या है मामला?

रंधावे ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगे. साथ ही कहा कि फिर चीफ ऑफिसर के ऑफिस में आवारा कुत्ते छोड़ देंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola