Premanand Maharaj : किसान आंदोलन के बाद चर्चाओं में रहने वाले किसान नेता राकेश टिकैत हाल ही में चर्चित प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत प्रेमानंद महाराज के सामने खड़े थे और महाराज उन्हें शिक्षा दे रहे थे। प्रेमानंद महाराज ने राकेश टिकैत से जो भी कुछ कहा , उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने किसान नेता राकेश टिकैत से कहा कि किसानों के पक्ष में खड़े होकर सरकार से सुविधा दिलाना बहुत उत्तम काम है लेकिन इसमें स्वार्थ की गंध नहीं होनी चाहिए। स्वार्थ में कपट होता है। अगर हम दूसरों के हित के लिए जान की बाजी लगा देंगे तो इस लोक और परलोक में भी मंगल होगा। ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई’
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भारतीय किसान बहुत भोले भाले हैं। हम लोग किसान के घर में पैदा हुए हैं, सब जानते हैं। फसल नष्ट हुई तो समझो किसान नष्ट हो गया। कितनी मेहनत करके वो फसल तैयार करते हैं। बहुत से किसान परेशान होकर शरीर त्याग देते हैं क्योंकि उनकी कहीं पहुंच नहीं है, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। कोई पचास लाख भले कमाता हो लेकिन वह पैसा तो नहीं खाएगा, खाएगा तो अन्न ही और अन्न पैदा करते हैं किसान! किसानों के साथ खड़े होने की जरूरत है।
राकेश टिकैत और प्रेमानंद महाराज का वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि संतों की बात कहने का तरीका ही कमाल है, अब यही देख लीजिए राकेश टिकैत को आशीर्वाद तो दिया लेकिन इतना टाइट किया, इतना टाइट किया कि अगली बार आशीर्वाद लेने मुश्किल ही आयेंगे। एक ने लिखा कि किसानों कि लिए राकेश टिकैत हमेशा खड़े दिखाई दिए है। इस वीडियो में भी महाराज किसानों के साथ ही राकेश टिकैत की भी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : होशियारी पड़ी भारी! खिड़की से बस में चढ़ने की कोशिश में गिरा धड़ाम, वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स
बता दें कि राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वह भाकियू के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। 2020 में कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। महीनों चले इस आंदोलन में एक वक्त ऐसा आया, कि जैसे आंदोलन कमजोर पड़ गया है लेकिन राकेश टिकैत ने अपनी जगह से हिलने से इनकार कर दिया था और मीडिया के सामने ही रो पड़े थे। इसके बाद आंदोलन में मजबूती आई और सरकार ने कृषि कानून को वापस लेने का फैसला किया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines