---विज्ञापन---

निधन के बाद बढ़ गए पूनम पांडे के सोशल मीडिया फॉलोवर्स, जानें कहां कितने लोग करते हैं फॉलो

Poonam Pandey Social Media Followers : पूनम पांडे के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर की संख्या बढ़ती जा रही है, जानिए कहां कितने लोग करते हैं फॉलो

---विज्ञापन---

Poonam Pandey Social Media Followers : विवादित अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है। पूनम के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस पूनम से जुड़ी तमाम बातों को याद कर रहे हैं। इसी बीच पूनम पांडे के निधन की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स बढ़ गए हैं।

पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं, बोल्ड कंटेंट शेयर करने को लेकर वह कई बार विवादों में आ चुकी हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरफ से उनके खिलाफ एक्शन भी लिया गया था। गुरुवार 2 फरवरी को पूनम पांडे के निधन से पहले इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते थे। 2 फरवरी को दोपहर बाद यह आंकड़ा बढ़ गया।

---विज्ञापन---

Poonam Pandey Followers

2 फरवरी की सुबह मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पूनम पांडे को 1.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं लेकिन दोपहर होते होते इंस्टाग्राम पर पूनम को फॉलो करने वालों की संख्या 1.3 मिलियन तक पहुंच गई। कुछ ही घंटे में उनके फॉलोवर एक लाख से अधिक बढ़ गए।

---विज्ञापन---

Poonam Pandey X

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X पर पूनम पांडे को 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं फेसबुक की बात करें तो पूनम पांडे को 66 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर बढ़ते जा रहे हैं। हो सकता है कि आने वाले कुछ ही घंटों में उनके फॉलोवर की संख्या में और इजाफा हो जाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पूनम पांडे ने Adult Content के लिए बनाया था App , Google ने लगाया बैन तो कहां शेयर करती थीं वीडियो

पूनम पांडे अपने सोशल मीडिया पोस्ट और फोटो शेयर करने को लेकर कई बार विवादों में आ चुकी हैं। साल 2013 में पूनम ने कहा था कि अगर टीम इंडिया इस विश्व कप खिताब जीत जाती है तो वो अपने सारे कपड़े उतार देगी। उनके इस बयान की खूब चर्चा हुई थी, बाद उन्होंने इसे सिर्फ एक स्टंट कहा था। अपने अंतिम पोस्ट में वह किसी पार्टी में शामिल दिखाई दे रही हैं। अब उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 02, 2024 03:15 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola