हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पुलिसवाले की हेकड़ी वकील ने निकाली, फेसबुक से सारी हरकतें लाइव कर डालीं, वीडियो वायरल

Fight Between Policeman And Advocate in Surat: गुजरात के सूरत में एक पुलिसकर्मी और एक वकील के बीच बहस हो गई। पुलिसकर्मी जिस कार में मौजूद था उसपर नंबर प्लेट नहीं थी और काले शीशे लगे हुए थे। जब वकील ने इस पर सवाल पूछा तो पुलिसकर्मी भड़क गया और विवाद बढ़ता गया। नीचे आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

Fight Between Policeman And Advocate in Surat: गुजरात में एक पुलिसकर्मी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर घूम रहा था, इसी बीच उसका सामना एक वकील से हो गया। दोनों में कहासुनी हो गई। वकील, पुलिसकर्मी की गाड़ी का चालान काटे जाने को लेकर जिद करने लगा और बहस का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो गुजरात के सूरत का बताया जा रहा है, इस वीडियो में दो लोगों के बीच बहस हो रही है। कहा जा रहा है कि एक शख्स पुलिसकर्मी है और उसकी गाड़ी पर नंबर प्लेट ही नहीं है। इतना ही नहीं, कार में काले शीशे लगे हुए हैं। वकील ने इसी बात को पकड़ लिया और चालान काटे जाने की मांग करने लगा।

हालांकि पुलिसकर्मी अपनी गलती मानने की जगह वकील से भिड़ गया और उन्हें ही धमकाते हुए फोन छीनने की कोशिश करने लगा। सड़क पर चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और वकील के पक्ष में खड़े हो गए।

विज्ञापन


बवाल के बीच पुलिस भी पहुंच गई और इस मामले में एक FIR दर्ज हुई। वकील ने अपनी जीत का जश्न बनाया और उसके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कार का शीशा काला रखना ही अपराध है। एक अन्य ने लिखा कि इस पुलिस अधिकारी की पहचान कर कानून तोड़ने के लिए उस पर जुर्माना लगाएं और गलत काम का बचाव करने के लिए उसे निलंबित भी करें। एक ने लिखा कि सच ही कहा जाता है कि एक ही इंसान काफी है समाज में बदलाव लाने के लिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ट्रेन में चढ़े किन्नरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को पीटा; रेलवे का जवाब पढ़ पकड़ लेंगे माथा

एक ने लिखा कि हमारे देश के पुलिसकर्मियों को यह समझना चाहिए कि जिस कानून की रक्षा के लिए वह नौकरी कर रहे हैं, वह भी इस कानून से ऊपर नहीं हैं। एक ने लिखा कि यह भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ खड़े एक आम आदमी की ताकत को दर्शाता है। एक ने लिखा कि पुलिस वाले ने बहुत धमकाने की कोशिश की लेकिन वह झुका नहीं, कमाल है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola