Narendra Modi Viral Photo : देश भर में बड़े ही उत्साह के साथ रामनवमी मनाई जा रही है। राम मंदिर निर्माण के बाद यह पहली राम नवमी है। ऐसे में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा को दिव्य स्नान कराया गया और ठीक 12 बजे श्रीराम को सूर्य तिलक लगाया गया।
रैली के बाद पीएम मोदी ने देखा सूर्य तिलक का वीडियो
जिस वक्त राम लला को सूर्य तिलक लगाया गया, उस वक्त प्रधानमंत्री असम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रैली में उन्होंने सभी से जयकारा लगवाया। इसके बाद जब प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर जाने लगे और अपनी जहाज में पहुंचे तो प्रभु राम को लगाए गए सूर्य तिलक का वीडियो देखा।
पीएम मोदी ने बताया कि सभा को संबोधित करने बाद उन्होंने सूर्य तिलक का वीडियो देखा। जिसकी तस्वीरें भी पीएम मोदी ने शेयर की हैं। इस तस्वीर में लोगों की नजर पीएम मोदी के पैर पर पड़ी तो पता चला कि जहाज में बैठकर, फोन पर राम लला के सूर्य तिलक का वीडियो देखने के लिए उन्होंने अपने जूते तक निकाले हुए थे।
पीएम मोदी के पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको लेकर कमेंट्स भी किए हुए हैं। एक ने लिखा कि मुझे यह देखकर बड़ी खुशी हुई कि प्रधानमंत्री मोदी ने जूते तक निकाले हुए थे। एक अन्य ने लिखा कि पीएम मोदी एक बार फिर हमारा दिल जीत लिए। एक ने लिखा कि ऑनलाइन दर्शन कर रहे हैं, वो भी जूते निकालकर, इन्हें कहते हैं भक्त।
यह भी पढ़ें : PM मोदी की रैली में घुटने के बल पहुंचा कार्यकर्ता, CM ने शेयर किया वीडियो तो लोग पूछने लगे सवाल
बता दें कि राम नवमी के अवसर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम लला को सूर्य तिलक लगाया गया। इसके लिए फिजिक्स की खास तकनीक ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम (Optomechanical System) का इस्तेमाल किया गया। भगवान को सूर्य तिलक लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines