Play School Fees Receipt Viral: आज के टाइम में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे-से-अच्छे स्कूल में जाए और शिक्षा पाए। महंगाई की मार से कोई नहीं बच पाया। एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए अपने बच्चे की फीस जमा करना आजकल बहुत मुश्किल हो गया है। हाल ही में प्ले स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पापा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की फीस के बारे में बताया। फीस को देखकर सभी यूजर्स हैरान हैं।
वायरल पोस्ट में क्या है?
एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में पिता ने लिखा कि उनके बेटे की प्ले स्कूल की फीस उनकी पूरी पढ़ाई के खर्च से ज्यादा है। उन्हें उम्मीद है कि बच्चा वहां अच्छे से खेलना सीख ले। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
प्ले स्कूल फीस स्ट्रक्चर समझें
अगर बात करें फीस स्ट्रक्चर की तो वह कुछ इस तरह है:
- रजिस्ट्रेशन फीस (नॉन रिफंडेबल)- 10 हजार रुपये
- सालाना फीस (हर साल)- 25 हजार रुपये
- टर्म 1 (अप्रैल- जून 2024)- 98,750 रुपये
- टर्म 2 (जुलाई- सितंबर 2024)- 98,750 रुपये
- टर्म 3 (अक्टूबर- दिसंबर 2024)- 98,750 रुपये
- टर्म 4 (जनवरी- मार्च, 2025)- 98,750 रुपये
- एकेडमिक सेशन 2024-25 की टोटल फीस– 4,30,000 रुपये
किसी भी स्कूल में एडमिशन लेते टाइम रजिस्ट्रेशन फीस के साथ-साथ यूनिफॉर्म और बुक्स खरीदने जैसे कई खर्च उठाने पड़ते हैं। मेट्रो सिटीज में कई प्राइवेट स्कूलों में प्ले और नर्सरी की फीस सरकारी कॉलेजों के बड़े-बड़े प्रोग्राम से भी काफी ज्यादा है।
प्ले स्कूल क्या होता है?
ज्यादातर प्ले स्कूल में कुर्सी पर बैठना, खेलना, खाना खाना जैसी कई एक्टिविटी सिखाई जाती हैं। एक तरह से प्ले स्कूल में बच्चे को स्कूल के लिए तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इसे प्ले स्कूल कहा जाता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines