हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पालतू कुत्ता रखने वालों के लिए चेतावनी है ये खबर, मालकिन की ऐसी की हालत, हिल गए पुलिसवाले

Dog Attack : घर में महिला कुत्ते के साथ अकेली थी, तभी पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला को इस कदर घायल कर दिया था, हालत देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन

Dog Attack : घर में पाले गए कुत्ते भी हिंसक हो रहे हैं। कुछ उग्र प्रजाति के कुत्तों पर कई देशों में प्रतिबंध लग चुका है। इसी बीच एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। घर में मौजूद महिला पर पालतू कुत्ते ने ही हमला कर दिया। घटना की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात देखकर वह भी हैरान रह गई।

मामला इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स का है। जहां घर में एक महिला और पालतू कुत्ता मौजूद थे। किसी बात पर कुत्ते ने अपनी ही मालकिन 30 साल की महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस को इसकी सूचना मिली। कुछ ही देर में पुलिस घर के पास पहुंच गई और एक टीम के साथ घर में दाखिल हुई। अंदर का नजारा देख सब दंग रह गए।

तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बची महिला की जान 

महिला की हालत इतनी खराब हो गई कि तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुत्ता प्रतिबंधित नस्ल का नहीं है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि यह एक परेशान करने वाली और दुखद घटना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अब हाथ से नहीं लिखना पड़ेगा होमवर्क! बटन दबाते ही पूरा जाएगा काम; देखें वीडियो

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दो एम्बुलेंस, एक पैरामेडिक अधिकारी और दो मिडलैंड्स एयर एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया था लेकिन महिला इस कदर घायल थी कि तमाम कोशिश करने के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं कुत्ते को पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए और जांच की जा रही है कि आखिर ये किस नस्ल का कुत्ता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी, ओबामा, पुतिन करते दिखे रैंप वॉक, वीडियो शेयर कर एलन मस्क ने ली चुटकी

बता दें कि ब्रिटेन में चार कुत्तों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें पिट बुल टेरियर, जापानी टोसा, डोगो अर्जेंटीनो और फिला ब्राजीलिएरो शामिल हैं। इस साल 1 फरवरी को XL बुलियों को बिना किसी कागजात और डॉक्युमेंट के पालने पर रोकलगा दी गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola